सोनो के तीन केंद्रों पर 1643 छात्राएं देंगी इंटर की परीक्षा
Published by : PANKAJ KUMAR SINGH Updated At : 31 Jan 2026 10:02 PM
दो पाली में होगी परीक्षा, सीसीटीवी से भी होगी निगरानी
सोनो. प्रखंड के तीन केंद्रों पर इंटर की परीक्षा होगी. इसको लेकर तैयारियां पूरी कर ली गयी है. तीनों केंद्रों पर कुल 1643 छात्राएं परीक्षा देंगी. सोनो के तीनों केंद्रों पर छात्राओं की ही परीक्षा ली जाएगी. राज्य संपोषित उच्च विद्यालय सोनो केंद्र पर कुल 605 परीक्षार्थी परीक्षा देंगी. इसमें कला संकाय के 518 और विज्ञान संकाय के 87 छात्रा शामिल हैं. वहीं परियोजना बालिका उच्च विद्यालय सोनो केंद्र पर कुल 556 परीक्षार्थी शामिल होंगे. इसमें कला संकाय की 449 व विज्ञान संकाय की 107 परीक्षार्थी परीक्षा देंगी. जवाहर उच्च विद्यालय डुमरी राजपुर केंद्र पर कला की 373, विज्ञान की 108 तथा वाणिज्य की एक परीक्षार्थी परीक्षा देंगी. परीक्षा दो पालियों में आयोजित होगी. पहली पाली सुबह 9:30 बजे से शुरू होगी. इसके लिए सुबह 9:00 बजे तक प्रवेश मिलेगा. दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर 2:00 बजे से होगी जिसके लिए 1:30 बजे तक केंद्र में प्रवेश की अनुमति दी जाएगी. परीक्षा को कदाचार मुक्त बनाने के लिए प्रशासन द्वारा पूरी तैयारी की गयी है. सभी केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे लगाये गये हैं. परीक्षा कक्ष में कैमरे के माध्यम से भी निगरानी की जाएगी. प्रशासन ने परीक्षार्थियों से अपील की है कि वे समय से पहले केंद्र पहुंचें और परीक्षा संबंधी सभी निर्देशों का पालन करें. परीक्षा को लेकर प्रशासनिक पदाधिकारियों की नियुक्ति से लेकर अन्य सभी व्यवस्थाएं कर ली गयी हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










