विदेशों में भी धूमधाम से मनाया जाता है प्रकाश का पर्व दिवाली
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :22 Oct 2019 9:45 AM (IST)
विज्ञापन

गुलशन कश्यप, जमुई : 27 अक्टूबर को दीपों का पर्व दिवाली मनाने को लेकर जिलेभर में तैयारियां शुरू हो गई हैं. जहां एक तरफ लोग दिवाली को लेकर अपने घरों की साफ-सफाई करने में लगे हैं, तो वहीं दिवाली को लेकर बाजार भी सज गया है. त्रेता काल में दशानन रावण का वध करने के […]
विज्ञापन
गुलशन कश्यप, जमुई : 27 अक्टूबर को दीपों का पर्व दिवाली मनाने को लेकर जिलेभर में तैयारियां शुरू हो गई हैं. जहां एक तरफ लोग दिवाली को लेकर अपने घरों की साफ-सफाई करने में लगे हैं, तो वहीं दिवाली को लेकर बाजार भी सज गया है. त्रेता काल में दशानन रावण का वध करने के बाद भगवान राम दिवाली के दिन ही अयोध्या वापस लौटे थे.
तब से लेकर आज तक दिवाली का पर्व बड़े धूमधाम से मनाया जाता है. भारत में लोग अपने घरों को दियों से सजाते हैं तथा पटाखे और फुलझड़ियां जलाकर खुशी का इजहार करते हैं, तो वहीं अन्य कई देशों में भी दिवाली का पर्व मना कर खुशियां बांटी जाती है. हालांकि अलग-अलग देशों में दिवाली को अलग-अलग नाम से जाना जाता है.
विश्व के अलग-अलग देशों की अलग-अलग होती है दिवाली
दिवाली का पर्व भारतवर्ष में दीपावली या दिवाली के नाम से जाना जाता है. इजरायल में हंतकाह प्रकाश उत्सव का आयोजन किया जाता है. त्यौहार 8 दिन तक मनाया जाता है और इस बीच आतिशबाजी भी की जाती है. जर्मनी में कार्निवल नाम से ऐसा ही मिलता जुलता एक त्यौहार मनाया जाता है, जो प्रतिवर्ष 11 नवंबर को मनाया जाता है. नेपाल में भारत के समान ही दीपावली का पर्व 5 दिनों तक मनाया जाता है.
ऐसी मान्यता है कि यमराज के प्रकोप से बचने के लिए कौओं की पूजा की जाती है तथा दूसरे दिन कुत्तों की पूजा की जाती है. तीसरे दिन दीपावली का प्रमुख पर्व होता है, जिसमें गाय पूजन व लक्ष्मी पूजन किया जाता है. यहां लोग अपने घरों को दीपक से सजाते हैं तथा आतिशबाजी करते हैं. बेल्जियम में इसे रसर्ट उत्सव के नाम से दीपावली का त्यौहार मनाया जाता है. श्रीलंका में बुद्ध पूर्णिमा के दिन दीपावली का उत्सव बड़े हर्षोल्लास से मनाया जाता है.
यहां 20 मीटर ऊंचाई की भगवान गौतम बुद्ध की झांकी बनाकर इसके इर्द-गिर्द और मोमबत्तियां लगाकर साज सज्जा की जाती है. जापान में तोरोनगशी उत्सव मनाया जाता है. जो दीपावली के त्यौहार के समान ही है. माॅरीशस में लोगों की मान्यता है कि दीपावली राम के राज्याभिषेक के पूर्व से मनाई जा रही है तथा तथा इसे उपयोगी बनाने के लिए भगवान राम के साथ जोड़ दिया गया है. यहां भी लोग दिया जलाकर यह त्यौहार मनाते हैं.
थाईलैंड में दीपावली को क्रायोंग नाम से मनाते हैं, यहां छोटे-छोटे दिए बनाकर उसमें मोमबत्तियां रखकर लोग उसे नदी में तैराते हैं. बर्मा में दीपावली का त्यौहार को भारत के दीपावली के समान ही मनाया जाता है. रोम में इसे कैंडिल मारू और नोर्टिविटी ऑफ मेरी उत्सव, चीन में नई महुआ के नाम से या त्यौहार मनाया जाता है तथा लोग घरों के बाहर शुभ-लाभ शब्द अंकित करते हैं. गुयाना में भी इस दिन रौशनी की जाती है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




