आधा दर्जन से अधिक ट्रेनें रद्द, कई चल रहीं घंटों लेट

Updated at : 01 Oct 2019 8:48 AM (IST)
विज्ञापन
आधा दर्जन से अधिक ट्रेनें रद्द, कई चल रहीं घंटों लेट

झाझा : हावड़ा- पटना मुख्य रेलखंड पर चलने वाली आधा दर्जन से अधिक लंबी दूरी की गाड़ियों को रेलवे बोर्ड ने सोमवार को रद्द कर दिया है. कई महत्वपूर्ण रेलगाड़ियां घंटों देरी से झाझा पहुंच रही है. ट्रेन का इंतजार कर रहे यात्रियों को झाझा स्टेशन पर समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है. लगातार […]

विज्ञापन

झाझा : हावड़ा- पटना मुख्य रेलखंड पर चलने वाली आधा दर्जन से अधिक लंबी दूरी की गाड़ियों को रेलवे बोर्ड ने सोमवार को रद्द कर दिया है. कई महत्वपूर्ण रेलगाड़ियां घंटों देरी से झाझा पहुंच रही है. ट्रेन का इंतजार कर रहे यात्रियों को झाझा स्टेशन पर समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है. लगातार चार दिनों तक बारिश होते रहने से पटना एवं आसपास के रेलवे स्टेशन पर ट्रैक पर बाढ़ का पानी घुस जाने से जाम से दर्जनों रेलगाड़ियाें का रूट डायवर्ट कर दिया गया था, वहीं कई गाड़ियों को रद्द कर दी गई थी. पांचवें दिन रेलवे बोर्ड ने कुछ गाड़ियों को मुख्य रेलवे खंड से चलाने का निर्णय लिया है.

जबकि आधा दर्जन से अधिक गाड़ियां सोमवार को रद्द कर दी गई. हावड़ा-नई दिल्ली पूर्वा एक्सप्रेस गाड़ी संख्या 12303 अप एवं नई दिल्ली-हावड़ा पूर्वा एक्सप्रेस गाड़ी संख्या 12304 डाउन, हावड़ा-श्रीगंगानगर आभा तूफान एक्सप्रेस गाड़ी संख्या 13007 अप एवं श्रीगंगानगर-हावड़ा आभा तूफान एक्सप्रेस गाड़ी संख्या 13008 डाउन,हावड़ा-अमृतसर पंजाब मेल एक्सप्रेस गाड़ी संख्या 13005 अप, अमृतसर-हावड़ा पंजाब मेल एक्सप्रेस गाड़ी संख्या 13006 डाउन, हावड़ा-इलाहाबाद विभूति एक्सप्रेस गाड़ी संख्या 12333 अप रेलवे बोर्ड के द्वारा सोमवार को रद्द कर दी गई है.
इसमें से कुछ ट्रेनों के रूट डायवर्ट होने के कारण इस रेलखंड के लिए रद्द हो गई है. इसके अलावा इलाहाबाद-हावड़ा विभूति एक्सप्रेस गाड़ी संख्या 12334 डाउन, दानापुर-टाटा एक्सप्रेस गाड़ी संख्या 18184 डाउन 2 घंटा, मोकामा-देवघर सवारी गाड़ी संख्या 63572 डाउन 1 घंटा, आसनसोल- झाझा- आसनसोल मेमू सवारी गाड़ी संख्या 63567 अप एवं डाउन एक घंटे की देरी से झाझा पहुंची.
इस कारण उक्त ट्रेन से सफर करने वाले यात्रियों को झाझा स्टेशन पर कई तरह की समस्याओं से जूझना पड़ा. रेलवे यात्री श्याम ठाकुर, सुखदेव बरनवाल, अनिल यादव, परमेश्वर यादव समेत कई रेलवे यात्रियों ने बताया कि लगातार बारिश होते रहने के कारण रेलवे में यात्रा करना मुश्किल हो गया है.
रविवार को भी हमलोग लौटकर घर चले गए एवं सोमवार को भी हमलोग दो-तीन घंटा इंतजार करने के बाद अब हमलोग घर जा रहे हैं. अब स्थिति सामान्य होने के बाद ही हमलोग यात्रा कर सकेंगे. इस बाबत स्टेशन प्रबंधक सोनेलाल सोरेन एवं यातायात निरीक्षक रवि कुमार गुप्ता ने बताया कि लगातार बारिश होते रहने के कारण रेलवे परिचालन अनियमित हो गई है. एक-दो दिनों में लंबी दूरी
की सभी गाड़ियों का परिचालन सामान्य हो जाएगी.
बारिश समाप्त होने के बाजार मे लौटने लगी रौनक
झाझा. बीते एक सप्ताह से बारिश होने से दशहरा के मौके पर बाजार काफी फिका रहा. वहीं सोमवार को मौसम साफ और खिली धूप खिलने के बाद शहरो में नवरात्रि की खरीददारी करने वाले को भीड धीरे- धीरे अत्यधिक देखने को मिलना शुरू हो गया.
जिससे बाजार मे रूकी रौनक वापस लौटते दिखाई पडने लगा और लोग रेडीमेड,जूता-चप्पल की दुकानो पर पहुंचना शुरू कर दिया. वहीं दूसरी ओर बाजारो में फलो के दुकान फिर से एक बार सजना शुरू हो गया है. इस बार नवरात्रि मेंउ फलो की भी अत्यधिक डिमांड देखा जा रहा है.
लेकिन बारिश के कारण बाजार मे उतना फल नहीं है. इस संबंध में फल दुकानदार का कहना है कि बारिश के कारण कोई भी बड़े वाहन नहीं आ रहा था .जिसके कारण नवरात्रि के इस समय मे फल उतना नहीं है. अगर मौसम न बिगडे तो अत्यधिक मात्रा में फल मंगाया जायेगा.
बारिश से खैरा में 42 घर हुए धाराशायी
खैरा. प्रखंड क्षेत्र में लगातार 6 दिनों से हो रही बारिश के कारण मिट्टी के घर गिर जाने की सूचना लगातार मिल रही है. सोमवार को अमारी पंचायत के 42 परिवारों ने खैरा अंचलाधिकारी शिवकुमार शर्मा को इस आशय की लिखित सूचना दी है.
जिसमें अमारी पंचायत के धर्मपुर गांव में 18 घर डूमर कोला में 14 खरहुई में तीन घर अमारी में तीन घर बरियारपुर गांव में चार घर इधर गढ़ी पंचायत के सीतमाडीह में 5 घर खैरा गांव में दो घर गढ़ी पंचायत के बीच वीचकोडवा गांव में दो घर, नागोवर में एक घर, गोपालपुर में एक घर गिरने की सूचना मिली है.
पीड़ित ग्रामीण थाना एवं अंचल कार्यालय गुहार लगाने के लिए चक्कर काट रहे हैं. उक्त पीड़ित परिवारों ने बताया कि घर गिरने से खाने का अनाज कपड़ा साइकिल मवेशियों का विचाली बर्बाद हो गया. अब परिवार में खाने का एक अनाज भी नहीं बचा. लोगों ने सरकारी सहायता दिए जाने की मांग की है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन