कांग्रेस विधायक का पत्नी के साथ बनाया टिक-टॉक वीडियो वायरल, विरोधियों की साजिश बताते हुए विधायक ने की कार्रवाई की मांग

जमुई : जिले के सिकंदरा से कांग्रेस के विधायक सुधीर कुमार उर्फ बंटी चौधरी और उनकी पत्नी का एक वीडियो वायरल हो रहा है. मामले को लेकर विधायक एसपी के जनता दरबार में पहुंच गये और पत्नी का फोन हैक कर वीडियो सोशल मीडिया में वायरल करने की शिकायत कर दी. जानकारी के मुताबिक, जमुई […]
जमुई : जिले के सिकंदरा से कांग्रेस के विधायक सुधीर कुमार उर्फ बंटी चौधरी और उनकी पत्नी का एक वीडियो वायरल हो रहा है. मामले को लेकर विधायक एसपी के जनता दरबार में पहुंच गये और पत्नी का फोन हैक कर वीडियो सोशल मीडिया में वायरल करने की शिकायत कर दी.
जानकारी के मुताबिक, जमुई के सिकंदरा से कांग्रेस के विधायक सुधीर कुमार उर्फ बंटी चौधरी विधायक सुधीर कुमार पत्नी के बनाये एक वीडियो के वायरल होने से बेहद परेशान हैं. विधायक सुधीर कुमार ने एसपी के जनता दरबार पहुंच कर शिकायत की है कि उनकी पत्नी का फोन हैक कर किसी ने वीडियो सोशल मीडिया में वायरल कर दिया है. वीडियो वायरल होने पर विधायक ने इसे विरोधियों की साजिश करार देते हुए कहा है कि इससे समाज में उनकी छवि खराब हो रही है. विधायक ने वीडियो वायरल करनेवाले पर कार्रवाई की मांग की है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










