शराब के साथ चार गिरफ्तार
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
जमुई : उत्पाद पुलिस ने जिले के दो अलग-अलग जगहों पर गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी करते हुए विदेशी शराब की खेप के साथ चार तस्कर को गिरफ्तार किया है. इस दौरान उत्पाद पुलिस ने सुधा डेयरी लिखा एक दुग्ध वाहन भी जब्त किया है, जिससे शराब की खेप गिरिडीह से लाई जा रही […]
विज्ञापन
जमुई : उत्पाद पुलिस ने जिले के दो अलग-अलग जगहों पर गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी करते हुए विदेशी शराब की खेप के साथ चार तस्कर को गिरफ्तार किया है. इस दौरान उत्पाद पुलिस ने सुधा डेयरी लिखा एक दुग्ध वाहन भी जब्त किया है, जिससे शराब की खेप गिरिडीह से लाई जा रही थी. इस बाबत जानकारी देते उत्पाद अधीक्षक रजनीश ने बताया कि शराब की खेप लाये जाने की सूचना के बाद हमने जांच अभियान शुरू किया.
इस क्रम में कैराकादो मोड़ के समीप से बीआर 06 जीडी 6888 नंबर की सुधा डेयरी का दुग्ध वाहन कि जब हमने तलाशी ली तब उक्त वाहन से इंपीरियल ब्लू ब्रांड की 750 मिली की 264 बोतल तथा 180 मिली की 864 बोतल सहित कुल 1128 बोतल में ले जाए जा रहे 353.32 लीटर विदेशी शराब बरामद किया.
उन्होंने बताया कि इस दौरान एक शराब तस्कर विष्णु कुमार विश्वकर्मा को गिरफ्तार किया गया है. वह उत्तर उत्तर प्रदेश का रहने वाला है तथा गिरिडीह से शराब की खेप लेकर मुजफ्फरपुर जा रहा था. इस दौरान हमने उसे गिरफ्तार किया है. वहीं दूसरी तरफ एक्साइज विभाग ने बियर की एक बड़ी खेप को बरामद करने में सफलता हासिल किया है.
इस दौरान थाना चौक पर उत्पात पुलिस ने जेएच 05 जी 9168 नंबर की ऑल्टो वाहन से 200 बोतल बीयर बरामद किया है. इस दौरान पुलिस ने बेगूसराय के खम्हार कुमार निवासी अमन कुमार तथा समस्तीपुर निवासी चंदन कुमार और भरत यादव को गिरफ्तार भी किया है. पूछताछ के क्रम में उन्होंने बताया कि वह भी शराब की खेप लेकर गिरीडीह से आ रहे थे तथा बेगूसराय लेकर जा रहे थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










