जमुई : आंगनबाड़ी कार्यालय में "30 हजार घूस लेते दो कर्मी धराये

सिकंदरा (जमुई) : निगरानी अन्वेषण ब्यूरो की टीम ने शुक्रवार को सिकंदरा स्थित आंगनबाड़ी कार्यालय में 30 हजार रुपये रिश्वत लेते सांख्यिकी सहायक मो सुल्तान अख्तर व डाटा इंट्री ऑपरेटर राकेश सिन्हा को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया. सीडीपीओ प्रियंवदा कुमारी के द्वारा पोषाहार की राशि चालू करवाने के लिए राशि मांगी गयी थी. सीडीपीओ […]
सिकंदरा (जमुई) : निगरानी अन्वेषण ब्यूरो की टीम ने शुक्रवार को सिकंदरा स्थित आंगनबाड़ी कार्यालय में 30 हजार रुपये रिश्वत लेते सांख्यिकी सहायक मो सुल्तान अख्तर व डाटा इंट्री ऑपरेटर राकेश सिन्हा को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया. सीडीपीओ प्रियंवदा कुमारी के द्वारा पोषाहार की राशि चालू करवाने के लिए राशि मांगी गयी थी.
सीडीपीओ द्वारा मांगी गयी राशि दोनों कर्मी ले रहे थे. आंगनबाड़ी सेविका गुड़िया देवी के पति की शिकायत पर निगरानी विभाग की टीम ने कार्यालय में धावा बोला और सांख्यिकी सहायक मो सुल्तान अख्तर व डाटा इंट्री ऑपरेटर राकेश सिन्हा को घूस में लिये गये 30 हजार रुपये के साथ गिरफ्तार कर लिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




