स्वतंत्रता दिवस समारोह को लेकर जिला प्रशासन द्वारा भव्य तैयारी की गयी

जमुई : 15 अगस्त के अवसर पर स्थानीय श्री कृष्ण सिंह स्टेडियम में होने वाले स्वतंत्रता दिवस समारोह को लेकर जिला प्रशासन द्वारा भव्य तैयारी की गयी है. जानकारी देते हुए अपर जिला एवं जनसंपर्क पदाधिकारी संजय कुमार वर्मा ने बताया कि स्टेडियम में भव्य और आकर्षक मंच का निर्माण किया गया है. यहां पर […]
जमुई : 15 अगस्त के अवसर पर स्थानीय श्री कृष्ण सिंह स्टेडियम में होने वाले स्वतंत्रता दिवस समारोह को लेकर जिला प्रशासन द्वारा भव्य तैयारी की गयी है. जानकारी देते हुए अपर जिला एवं जनसंपर्क पदाधिकारी संजय कुमार वर्मा ने बताया कि स्टेडियम में भव्य और आकर्षक मंच का निर्माण किया गया है. यहां पर अतिथियों और जिले के पदाधिकारियों के बैठने की व्यवस्था की गयी है. इसके अलावे स्टेडियम में चारों ओर बने हुए पवेलियन में अलग-अलग जगहों से स्वतंत्रता दिवस समारोह को देखने के लिए आने वाले लोगों के बैठने के लिए व्यवस्था किया गया है.
स्वतंत्रता दिवस समारोह को लेकर सर्वप्रथम अहले सुबह 7:00 बजे विभिन्न विद्यालय के बच्चों के सहयोग से प्रभात फेरी निकाली जायेगी. इसके बाद सुबह 8:30 बजे समाहरणालय स्थित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के प्रतिमा स्थल पर माल्यार्पण किया जायेगा. 8:50 बजे परेड का निरीक्षण किया जायेगा और सलामी ली जायेगी. 9:00 बजे झंडोत्तोलन करने के पश्चात 9:05 बजे परेड मार्च होगा. इसके पश्चात प्रभारी मंत्री और जिलाधिकारी का संबोधन होगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










