जमुई में तेज रफ्तार बाइक ने साइकिल सवार को मारी टक्कर, गंभीर हालत में पटना रेफर

घायल को सदर अस्पताल से निजी क्लीनिक ले जाते परिजन.
Jamui Road Accident : जमुई-लखीसराय मुख्य मार्ग पर देर रात हुए सड़क हादसे में एक 50 वर्षीय साइकिल सवार गंभीर रूप से घायल हो गया. तेज रफ्तार बाइक की चपेट में आने से उसे सिर और पैर में गंभीर चोटें आई हैं. प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर किया है.
Jamui Road Accident : जमुई-लखीसराय मुख्य मार्ग स्थित मनियड्डा चौक के समीप मंगलवार देर रात हुए सड़क हादसे में एक 50 वर्षीय साइकिल सवार गंभीर रूप से घायल हो गया. स्थानीय लोगों की मदद से उसे सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया. हालांकि परिजनों ने उसे शहर के एक निजी क्लीनिक में भर्ती कराया है.
तेज रफ्तार बाइक ने मारी टक्कर
घायल की पहचान टाउन थाना क्षेत्र के भजौर गांव निवासी 50 वर्षीय गोपी शंकर सिंह के रूप में हुई है. बताया जाता है कि वह मंगलवार की शाम साइकिल से निजी कार्य के सिलसिले में नीम नवादा गांव गए थे. देर रात घर लौटने के दौरान मनियड्डा चौक के पास तेज रफ्तार और अनियंत्रित बाइक ने उनकी साइकिल में जोरदार टक्कर मार दी. हादसे के बाद बाइक चालक मौके से फरार हो गया.
सिर और पैर में आई गंभीर चोट
दुर्घटना में गोपी शंकर सिंह के सिर और पैर में गंभीर चोटें आईं. आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत उन्हें सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार किया. बुधवार सुबह उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया गया.
परिजनों ने निजी क्लीनिक में कराया भर्ती
पटना रेफर किए जाने के बाद परिजनों ने उन्हें शहर के एक निजी क्लीनिक में भर्ती कराया, जहां उनका इलाज जारी है. चिकित्सकों की निगरानी में उनकी स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है.
बाइक चालक के भी घायल होने की चर्चा
स्थानीय सूत्रों के अनुसार, इस हादसे में बाइक सवार भी गंभीर रूप से घायल हुआ है और उसका इलाज शहर के एक निजी क्लीनिक में चल रहा है. हालांकि पुलिस ने इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है.
पुलिस ने शुरू की जांच
घटना की सूचना मिलने के बाद टाउन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी. पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर दुर्घटना के कारणों और बाइक चालक की पहचान करने में जुटी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










