चकाई चौक के जलजमाव पर समाजसेवी ने उठाए सवाल, बोले- अस्थायी नहीं, स्थायी समाधान जरूरी

Updated:
विज्ञापन
चकाई चौक जलजमाव का स्थायी समाधान जरूरी, केवल नाले की सफाई से नहीं बनेगी बात : कन्हैया लाल गुप्ता

फोटो- जल निकासी के बाद चकाचक चकाई चौक

बरसात में चकाई चौक पर होने वाले जलजमाव को लेकर समाजसेवी कन्हैया लाल गुप्ता ने सवाल उठाए हैं. उन्होंने प्रशासन और राष्ट्रीय राजमार्ग विभाग से स्थायी समाधान की मांग की है, न कि केवल अस्थायी उपायों की.

विज्ञापन

Waterlogging Issue: जमुई जिले के सरौन क्षेत्र स्थित चकाई चौक पर बरसात के मौसम में लगातार जलजमाव की समस्या बनी हुई है. इस मुद्दे को लेकर समाजसेवी कन्हैया लाल गुप्ता ने कहा कि समस्या के मूल कारणों को दूर किए बिना केवल अस्थायी उपायों से लोगों को राहत नहीं मिल सकती. उन्होंने प्रशासन, राष्ट्रीय राजमार्ग विभाग और जिला प्रशासन से संयुक्त रूप से स्थायी समाधान की दिशा में कार्रवाई करने की मांग की.

नाले की सफाई स्वागतयोग्य, लेकिन पर्याप्त नहीं

कन्हैया लाल गुप्ता ने कहा कि लगातार खबरें प्रकाशित होने के बाद संबंधित विभाग द्वारा नाले की सफाई शुरू कराई गई है, जो सकारात्मक पहल है. हालांकि उनका कहना है कि यदि जल निकासी की स्थायी और वैज्ञानिक व्यवस्था नहीं बनाई गई, तो कुछ समय बाद स्थिति फिर पहले जैसी हो जाएगी.

दूसरी जमीन पर नहीं, विभाग अपनी भूमि पर बनाए निकासी मार्ग

Waterlogging Issue: उन्होंने आरोप लगाया कि वर्तमान में पानी की निकासी के लिए रैयत की जमीन का उपयोग किया जा रहा है. उनका कहना है कि राष्ट्रीय राजमार्ग विभाग को अपनी भूमि पर स्थायी जल निकासी मार्ग विकसित करना चाहिए. यदि भविष्य में निजी जमीन का रास्ता बंद हो गया तो समस्या दोबारा खड़ी हो जाएगी.

तकनीकी सर्वे कर तैयार हो स्थायी योजना

समाजसेवी ने कहा कि चकाई चौक का भौगोलिक स्वरूप, सड़क की ऊंचाई और जल निकासी मार्गों का समुचित विकास नहीं होने के कारण हर वर्ष बारिश का पानी चौक पर जमा हो जाता है. उन्होंने संबंधित विभाग से तकनीकी सर्वे कराकर ऐसी योजना तैयार करने की मांग की, जिससे वर्षा का पानी बिना अवरोध सुरक्षित स्थान तक पहुंच सके.

सभी विभाग मिलकर करें पहल

कन्हैया लाल गुप्ता ने कहा कि चकाई तेजी से विकसित हो रहा है, ऐसे में मुख्य चौक पर हर वर्ष जलजमाव होना विकास कार्यों पर सवाल खड़ा करता है. उन्होंने प्रशासन, जनप्रतिनिधियों और संबंधित विभागों से समन्वय के साथ कार्य करते हुए चकाई चौक को स्थायी रूप से जलजमाव से मुक्त कराने की अपील की.


विज्ञापन
श्याम सिंह तोमर

लेखक के बारे में

By श्याम सिंह तोमर

श्याम सिंह तोमर प्रिंट माध्यम में 15 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सरौन (जमुई) क्षेत्र में काम कर रहे हैं. सामाजिक गतिविधि, खेल, इतिहास और राजनीतिक गतिविधियों की खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन