सूखे की मार झेल रहे किसानों को मिली राहत
Updated at : 07 Aug 2018 6:20 AM (IST)
विज्ञापन

गली-मुहल्लों व सड़कों पर जलजमाव से लोगों को हो रही परेशानी जमुई : जिले में देर से ही सही, बारिश शुरू हो गयी है. हालांकि लोगों को, खासकर किसानों को अब भी जोरदार बारिश का इंतजार है. फिर भी, बीच रुक-रुककर हुई बारिश ने लोगों के सूखे मन को उम्मीदों से भर दिया है. बरसात […]
विज्ञापन
गली-मुहल्लों व सड़कों पर जलजमाव से लोगों को हो रही परेशानी
जमुई : जिले में देर से ही सही, बारिश शुरू हो गयी है. हालांकि लोगों को, खासकर किसानों को अब भी जोरदार बारिश का इंतजार है. फिर भी, बीच रुक-रुककर हुई बारिश ने लोगों के सूखे मन को उम्मीदों से भर दिया है. बरसात से फिलहाल मौसम का मिजाज बदल गया है. शहर में उमस भरी गरमी से बेहाल लोग राहत महसूस कर रहे हैं. बारिश से मौसम भले खुशगवार हो गया हो, लेकिन शहरवासियों की परेशानी भी बढ़ गयी है. बारिश से नगर के दर्जनों मोहल्लों की सड़कों व गलियाें में जलजमाव हो गया है.
धीरे-धीरे बढ़ने लगा रोपनी का आंकड़ा: जिले में एक सप्ताह से रुक-रुककर हो रही बारिश ने सूखे की मार झेल रहे किसानों को थोड़ी राहत दी है. इससे धान की रोपनी का प्रतिशत बढ़ा है. हालांकि वैसे किसान जिनका धान का बिचड़ा तैयार नहीं हो सका है उन किसानों को इस बारिश से खास लाभ नहीं मिल पायेगा. जिन किसानों का बिचड़ा तैयार हो गया था. वैसे किसान रोपनी को लेकर अब हल और ट्रैक्टर के साथ खेतों में उतर गये हैं. बताते चले कि कई किसान पंपसेट से सिंचाई कर बिचड़ा को सूखने से बचाने में लगे हुए थे. बारिश नहीं होने से किसान चिंतित थे. पर पांच दिनों से हो रही बारिश के बाद किसानों खेतों को तैयार करने में लग गये हैं. किसानों ने बताया कि बारिश के बाद खेतों में जुताई का काम शुरू हो गया है.
बारिश से कहीं राहत, कहीं आफत
इस बारिश ने जहां एक ओर किसानों को राहत दी है वहीं शहरवासियों व ग्रामीणों के लिए आफत भी पैदा हो गयी है. शहर कई इलाकों में जलजमाव है. जिला मुख्यालय स्थित झाझा बस स्टैंड में शुरुआती बारिश में ही जलजमाव हो गया है. इस कारण वाहन चालक तथा यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. बस स्टैंड के आसपास के इलाके में जलजमाव से पैदल यात्रा करने वाले लोगों को भी फजीहत उठानी पड़ रही है. केकेएम कॉलेज रोड में सड़क पर ही जलजमाव हो गया है. सड़कों पर हो रही फिसलन से इस मार्ग में यात्रा करना मुश्किल हो गया है. इसे लेकर संजय कुमार, पिंटू कुमार, मुन्ना कुमार, बिट्टू साव, विजय कुमार, अजीत सिंह सहित दर्जनों लोगों ने स्थानीय प्रशासन से इस समस्या से निजात दिलाने की मांग की है.
बिजली हो गयी गुल
जिले में बारिश से बेशक लोगों को गर्मी से निजात मिली है. लेकिन सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली कटौती ने लोगों का बुरा हाल कर दिया है. बताते चलें कि जिले के कई गांव आज भी ऐसे हैं जहां बांस बल्ले के सहारे बिजली आपूर्ति की जाती है. उन गांवों में बारिश आने के बाद बिजली आपूर्ति करना खतरे से खाली नहीं होता. इस कारण विभाग द्वारा बिजली की कटौती की जाती है. विद्युत आपूर्ति नहीं रहने से लोगों की हालत और खराब हो रही है. बिजली विभाग के लचर व्यवस्था से लोगों में आक्रोश है.
दैनिक मजदूरों हाल बुरा
एक ओर जहां बरसात आने के बाद लोग मौसम का लुत्फ उठा रहे हैं. वहीं दूसरी ओर जिले के मजदूर वर्ग के लोगों को लिए यह बारिश मुसीबत लेकर आयी है. बारिश के कारण दैनिक मजदूरी करने वालों का रोजगार प्रभावित हो रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




