जमुई से संतोष, बरहट से वाल्मीकि व लक्ष्मीपुर से मुकेश चुने गये अध्यक्ष

Updated:
विज्ञापन

मतदान. जिले के सभी प्रखंडों में व्यापार मंडल का चुनाव संपन्न जमुई : सदर व्यापार मंडल के अध्यक्ष पद पर निवर्तमान व्यापार मंडल अध्यक्ष संतोष कुमार यादव और कार्यकारिणी सदस्य के लिए पैक्स अध्यक्ष कोटा से मिथलेश कुमार, विजय कुमार यादव, राजेंद्र महतो, धीरज कुमार सिंह तथा विभा देवी को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किये गये. […]

विज्ञापन

मतदान. जिले के सभी प्रखंडों में व्यापार मंडल का चुनाव संपन्न

जमुई : सदर व्यापार मंडल के अध्यक्ष पद पर निवर्तमान व्यापार मंडल अध्यक्ष संतोष कुमार यादव और कार्यकारिणी सदस्य के लिए पैक्स अध्यक्ष कोटा से मिथलेश कुमार, विजय कुमार यादव, राजेंद्र महतो, धीरज कुमार सिंह तथा विभा देवी को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किये गये. जानकारी प्रखंड निर्वाची पदाधिकारी सह प्रखंड विकास पदाधिकारी विनीत कुमार ने दी. उन्होंने बताया कि किसान कोटा से व्यापार मंडल कार्यकारिणी सदस्य के लिए शांति देवी, अब्दुल सलाम, सागर संतोष यादव, विद्यापति मांझी, सुधीर कुमार तथा अशोक कुमार यादव को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया. इसके पश्चात सभी निर्वाचित सदस्यों को विजय होने का प्रमाण पत्र दिया गया. बरहट प्रतिनिधि के अनुसार व्यापार मंडल अध्यक्ष के पद पर बरियारपुर पैक्स अध्यक्ष वाल्मिकी यादव
को पांच मत से निर्वाचित घोषित किया गया. उक्त जानकारी प्रखंड विकास पदाधिकारी सह निर्वाची पदाधिकारी अंजेश कुमार ने दी. उन्होंने बताया कि व्यापार मंडल अध्यक्ष और सदस्य पद के लिए सुबह 7 बजे से लेकर दोपहर तीन बजे तक कुल नौ मतदाताओं में से सभी ने मताधिकार का प्रयोग किया. इसके पश्चात मतगणना करायी गयी. जिसमें बाल्मिकी यादव को 7 तथा नूमर पैक्स अध्यक्ष रामदेव यादव को दो मत प्राप्त हुआ. लक्ष्मीपुर प्रतिनिधि के अनुसार व्यापार मंडल अध्यक्ष पर मटिया पैक्स अध्यक्ष मुकेश कुमार यादव को 12 मत से निर्वाचित घोषित किया गया. इस बाबत जानकारी देते हुए प्रखंड विकास पदाधिकारी सह निर्वाची पदाधिकारी मनोज कुमार मुर्मू ने बताया कि व्यापार मंडल अध्यक्ष को लेकर सुबह 7 बजे से लेकर दोपहर 3 बजे तक मतदान कराया गया. जिसमें सभी 41 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया. मतगणना के पश्चात मुकेश यादव को 25, राजकुमार यादव को 13 तथा रंजीत यादव को तीन मत प्राप्त हुए.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन