झाझा में श्रीकांत ने दूसरी बार अध्यक्ष पद पर जमाया कब्जा

Updated:
विज्ञापन

झाझा : प्रखंड व्यापार मंडल अध्यक्ष पद पर श्रीकांत यादव ने लगातार दूसरी बार जीत हासिल करने में सफलता पायी है. सोमवार को हुए चुनाव व मतगणना में अध्यक्ष पद के लिए चार उम्मीदवार मैदान में थे. चुनाव समाप्ति के बाद बीडीओ सह निर्वाची पदाधिकारी सतीश कुमार ने बताया कि श्रीकांत यादव को 19, बेबी […]

विज्ञापन

झाझा : प्रखंड व्यापार मंडल अध्यक्ष पद पर श्रीकांत यादव ने लगातार दूसरी बार जीत हासिल करने में सफलता पायी है. सोमवार को हुए चुनाव व मतगणना में अध्यक्ष पद के लिए चार उम्मीदवार मैदान में थे. चुनाव समाप्ति के बाद बीडीओ सह निर्वाची पदाधिकारी सतीश कुमार ने बताया कि श्रीकांत यादव को 19, बेबी देवी को 18, ब्रह्मदेव यादव को 7 एवं विंदेश्वरी साह को मात्र एक मत प्राप्त हुआ तथा 5 मत को रद्द कर दिया गया.

चुनाव व मतगणना के दौरान कृषि पदाधिकारी राजदेव रंजन, राजीव कमल, भूषण यादव व गौतम कुमार को लगाया गया था. साथ ही इस दौरान कार्यकारिणी सदस्य के रूप में विजय मंडल, रामचंद्र आर्य, अजित कुमार कुशवाहा, निशा देवी, परमानंद यादव, गिरिधारी यादव, भागवत साह एवं हरि प्रसाद यादव को निर्विरोध निर्वाचित किया गया. सरौन/चंद्रमंडीह के प्रतिनिधि के अनुसार व्यापार मंडल चुनाव के लिए सोमवार की सुबह सात बजे से दो बजे तक हुए मतदान के बाद परिणाम घोषित कर दिए गए.

चकाई प्रखंड मुख्यालय में बने मतदान केंद्र में सहकारी सदस्यों की कतार लगी रही. हालांकि परिणाम अधिकांश पैक्स अध्यक्षों के पक्ष में रहा. घोषित परिणाम में अर्जुन यादव ने गोविंद चौधरी को 67 मतों से पराजित कर अध्यक्ष पद पर कब्जा जमाया. निर्वाची पदाधिकारी राजीव रंजन ने बताया कि अर्जुन यादव को 278 मत एवं गोविन्द चौधरी को 211 मत प्राप्त हुआ. साथ ही 30 मतपत्र अवैध घोषित किए गए. वहीं कार्यकारणी सदस्य पद पर श्यामदेव सिंह को 13 मत, रूद्र प्रसाद सिंह को 11 मत, नारायण प्रसाद गुप्ता को 8 मत, महेश राय को 223 मत, राम निरंजन राय को 167 मत एवं प्रेमलता देवी को 180 मत प्राप्त हुआ.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन