अध्यक्ष व कार्यकारिणी के चुनाव के लिए नामांकन एक को

Updated:
विज्ञापन

जमुई : एक नवंबर को सुबह 11 बजे से लेकर दोपहर तीन बजे तक सभी 10 प्रखंड मुख्यालय में व्यापार मंडल अध्यक्ष व कार्यकारिणी सदस्य के चुनाव को लेकर नामांकन लिया जायेगा. जिला सहकारिता पदाधिकारी संजय कुमार मंडल ने बताया कि वर्ष 2008 के पूर्व निबंधित जमुई व्यापार मंडल, खैरा व्यापार मंडल, लक्ष्मीपुर व्यापार मंडल, […]

विज्ञापन

जमुई : एक नवंबर को सुबह 11 बजे से लेकर दोपहर तीन बजे तक सभी 10 प्रखंड मुख्यालय में व्यापार मंडल अध्यक्ष व कार्यकारिणी सदस्य के चुनाव को लेकर नामांकन लिया जायेगा. जिला सहकारिता पदाधिकारी संजय कुमार मंडल ने बताया कि वर्ष 2008 के पूर्व निबंधित जमुई व्यापार मंडल, खैरा व्यापार मंडल, लक्ष्मीपुर व्यापार मंडल, चकाई व्यापर मंडल, सोनो व्यापार मंडल, झाझा व्यापार मंडल, सिकंदरा व्यापार मंडल में अध्यक्ष के अलावे कुल 12 कार्यकारिणी सदस्य के लिए चुनाव कराया जायेगा.

वहीं 2008 के बाद निबंधित गिद्धौर, बरहट व अलीगंज व्यापार मंडल के लिए अध्यक्ष समेत कुल 14 कार्यकारिणी सदस्य के लिए चुनाव होगा. 2008 के पूर्व निबंधित जमुई, खैरा, लक्ष्मीपुर, चकाई, सोनो, झाझा तथा सिकंदरा व्यापार मंडल अध्यक्ष व कार्यकारिणी सदस्य के लिए पैक्स अध्यक्ष व व्यक्तिगत किसान भी अपना नामांकन दाखिल कर सकेंगे. वहीं 2008 के बाद निबंधित बरहट, गिद्धौर व अलीगंज व्यापार मंडल के अध्यक्ष व कार्यकारिणी सदस्य के लिए केवल पैक्स अध्यक्ष ही अपना नामांकन करेंगे. जिला सहकारिता पदाधिकारी ने बताया कि दो नवंबर को नामांकन पत्रों की संवीक्षा की जायेगी. तीन को नाम वापस लिया जा सकेगा.

13 नवंबर को सभी प्रखंड मुख्यालय स्थित मतदान केंद्र पर पैक्स अध्यक्ष व कार्यकारिणी सदस्य के लिए मतदान कराया जायेगा. इसके पश्चात उसी दिन मतगणना करा कर परिणाम की घोषणा कर दी जायेगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन