अपहृत चिमनी भट्ठा व्यवसायी घर लौटा
जमुई : जिले के लक्ष्मीपुर थाने के मटिया से पिछले 14 अक्तूबर को अपहृत चिमनी भट्ठा व्यवसायी गोपाल मंडल 10 दिनों के बाद सकुशल घर लौट आया़ मंगलवार देर शाम गोपाल हावड़ा-उद्यान आभा तूफान एक्सप्रेस से जमुई पहुंचा और घर आया. उसके घर पहुंचते ही परिजनों के चेहरे पर खुशी की लहर दौड़ गयी़ कुछ […]
जमुई : जिले के लक्ष्मीपुर थाने के मटिया से पिछले 14 अक्तूबर को अपहृत चिमनी भट्ठा व्यवसायी गोपाल मंडल 10 दिनों के बाद सकुशल घर लौट आया़ मंगलवार देर शाम गोपाल हावड़ा-उद्यान आभा तूफान एक्सप्रेस से जमुई पहुंचा और घर आया.
उसके घर पहुंचते ही परिजनों के चेहरे पर खुशी की लहर दौड़ गयी़ कुछ लोग गोपाल की रिहाई के पीछे पुलिस दबिश की बात कर रहे हैं, तो कुछ लोग फिरौती चुकाने के बाद रिहाई की बात कह रहे हैं. एसपी जयंत कांत ने बताया कि पुलिस गोपाल से पूछताछ कर अपराधियों को चिन्हित कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










