पाइप दुकान में आग लगने से लाखों की संपत्ति राख

Updated:
विज्ञापन

जमुई : नगर क्षेत्र के खैरमा मुहल्ला के समीप संचालित पाइप दुकान में रविवार को देर रात्रि आग लग जाने से लाखों की संपत्ति जल गयी. आग की लपटें इतनी तेज थी कि दुकान में रखे लाखों रुपया का प्लास्टिक का पाइप समेत अन्य सभी सामान बुरी तरह से जल गये. इस बाबत दुकान के […]

विज्ञापन

जमुई : नगर क्षेत्र के खैरमा मुहल्ला के समीप संचालित पाइप दुकान में रविवार को देर रात्रि आग लग जाने से लाखों की संपत्ति जल गयी. आग की लपटें इतनी तेज थी कि दुकान में रखे लाखों रुपया का प्लास्टिक का पाइप समेत अन्य सभी सामान बुरी तरह से जल गये. इस बाबत दुकान के मालिक शास्त्री कॉलोनी निवासी विकास सिन्हा ने बताया कि आसपास के लोगों द्वारा उन्हें मोबाइल से दुकान में आग लगने की सूचना दी गयी. इसी दौरान गश्ती में निकले पुलिस बल के जवानों द्वारा दमकल को बुलाकर आग पर काबू पाया गया.

उन्होंने बताया कि जब वह आनन-फानन में अपनी दुकान पर पहुंचा तो देखा कि दुकान में रखा हुआ पाइप समेत सारा सामान जला हुआ था और दुकान में रखा लैपटाॅप तथा 20 हजार रुपया भी गायब था. दुकान का पिछला दरवाजा का छड़ कटा हुआ था. थाना में आवेदन देकर पुलिस को इसकी लिखित सूचना दी गयी है. दुकान मालिक श्री सिन्हा ने बताया कि ऐसा प्रतीत होता है कि किसी व्यक्ति ने जानबूझ कर उनकी दुकान में आग लगा दी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन