जानलेवा हमला कर 75 हजार छीनने का आरोप

Updated:
विज्ञापन

जमुई : समाजसेवी आइपी गुप्ता ने आपराधिक प्रवृत्ति के युवकों के द्वारा जाति सूचक गाली-गलौज करने, जानलेवा हमला करने व 75 हजार रुपये छीन लेने व जान से मारने की धमकी देने को लेकर सदर थाना में आवेदन दिया है. श्री गुप्ता ने बताया कि बीते शुक्रवार की शाम वह एक बैठक में सम्मिलित होने […]

विज्ञापन

जमुई : समाजसेवी आइपी गुप्ता ने आपराधिक प्रवृत्ति के युवकों के द्वारा जाति सूचक गाली-गलौज करने, जानलेवा हमला करने व 75 हजार रुपये छीन लेने व जान से मारने की धमकी देने को लेकर सदर थाना में आवेदन दिया है. श्री गुप्ता ने बताया कि बीते शुक्रवार की शाम वह एक बैठक में सम्मिलित होने शहर के शिल्पा टेंट हाउस जा रहे थे.

जब वह अपनी कार से उतर कर टेंट हाउस के लिए जा रहे थे इसी क्रम में बिहारी टोला निवासी बंटी सिंह, पिता गोपाल सिंह, बसैया निवासी सौरभ कुमार सिंह, पिता कृष्णनंदन सिंह अपने अन्य छह लोगों के साथ आया व मेरी कनपटी पर पिस्तौल लगा कर मुझसे पांच लाख रुपये की मांग की. मेरे द्वारा असमर्थता जताने पर उक्त लोगों ने मेरी जेब से 75 हजार रुपया निकाल लिये व मेरा कॉलर पकड़कर कोने की ओर ले जाने लगे. यह सब होता देख आसपास के लोग मुझे बचाने आये.

उक्त लोगों को आते देख सभी युवक हवा में बंदूक लहराते हुए फरार हो गये. समाजसेवी श्री गुप्ता ने बताया कि उक्त सभी युवक आपराधिक प्रवृत्ति के हैं और बेल पर छूटकर जेल से बाहर आये हैं. उन्होंने अपनी जान की सुरक्षा व उक्त युवकों पर कार्रवाई की गुहार लगायी है. प्रभारी थानाध्यक्ष संजय विश्वास ने बताया कि आवेदन प्राप्त हुआ है. प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया की जा रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन