श्रद्धांजलि सभा का आयोजन
झाझा : मां वासंती दुर्गा मंदिर के समीप उलाय नदी के उत्तरी छोर पर स्थित स्व दिग्विजय सिंह की आदमकद प्रतिमा के समीप बुद्धा कराटे मार्शल आर्ट्स अकादमी सहित अन्य गणमान्य लोगों के द्वारा श्रद्धांजलि सभा किया गया. इस दौरान उपस्थित लोगों ने उनके तैलचित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया. मौके पर मौजूद समाजसेवी […]
झाझा : मां वासंती दुर्गा मंदिर के समीप उलाय नदी के उत्तरी छोर पर स्थित स्व दिग्विजय सिंह की आदमकद प्रतिमा के समीप बुद्धा कराटे मार्शल आर्ट्स अकादमी सहित अन्य गणमान्य लोगों के द्वारा श्रद्धांजलि सभा किया गया. इस दौरान उपस्थित लोगों ने उनके तैलचित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया. मौके पर मौजूद समाजसेवी बालकृष्ण सिंह ने कहा कि स्व दादा ने विलक्षणता से देश-प्रदेश व समाज को एक नयी मुकाम तक पहुंचाने का प्रयास किया था लेकिन असमय काल के गाल में समा जाने से काफी क्षति हुई है. उनके द्वारा जमुई, झाझा व बांका में देखा गया कई सपना अधूरा रह गया.
समाजसेवी अशोक साव ने कहा कि स्व दादा सबों के दिल में बसने वाले नेता थे. क्षेत्र के विकास में उनके योगदान को भुलाया नहीं जा सकता है. बुद्धा अकादमी के निदेशक मुकेश साव ने कहा कि आने वाले दिनों में इस जगह पर अकादमी की ओर से आदमकद प्रतिमा लगाया जायेगा ताकि उनके सपनों को पूरा करने के लिए सदैव ऊर्जा मिलता रहे. मौके पर मुंशी साव, मनोज यादव, सुभाष शर्मा, सुजीत कुमार, अंकित झा, विकास कुमार, राहुल कुमार, अमित कुमार सत्यर्थी समेत कई गणमान्य लोग मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










