लक्जरी वाहन से शराब बरामद

Updated:
विज्ञापन

सिकंदरा : थाना क्षेत्र के दक्षिणी भाग स्थित लछुआड़ के समीप से बुधवार को गुप्त सूचना के आधार पर सिकंदरा पुलिस ने एक लक्जरी वाहन से भारी मात्रा में शराब की बोतलें व पाउच बरामद किया. इस संबंध में जानकारी देते हुए थाना अध्यक्ष विवेक भारती ने बताया की बुधवार को झारखंड से कौआकोल व […]

विज्ञापन

सिकंदरा : थाना क्षेत्र के दक्षिणी भाग स्थित लछुआड़ के समीप से बुधवार को गुप्त सूचना के आधार पर सिकंदरा पुलिस ने एक लक्जरी वाहन से भारी मात्रा में शराब की बोतलें व पाउच बरामद किया.

इस संबंध में जानकारी देते हुए थाना अध्यक्ष विवेक भारती ने बताया की बुधवार को झारखंड से कौआकोल व जन्मस्थान होते हुए एक लक्जरी कार में भरकर शराब की बोतलें खैरा ले जाया जा रहा था. जन्मस्थान जंगल से लछुआड़ आने के दौरान पुलिस ने कार्रवाई करते हुए शराब तस्कर खैरा थाना क्षेत्र के चननवर गांव निवासी संजय साव व राजकुमार राय को गिरफ्तार करते हुए वाहन को जब्त कर लिया.
वाहन से रॉयल स्टैग ब्रांड के 750 एमल का 14 बोतल, 375 एमल का 67 बोतल व 180 एमल का 240 बोतल बरामद किया गया. वहीं कार से 200 एमएल का 2190 पाउच देशी शराब भी बरामद किया गया.इस अभियान में थाना अध्यक्ष विवेक भारती व अवर निरीक्षक सुबोध कुमार शामिल थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन