पंचपहाड़ी पर संदिग्धों के जमावड़े से हड़कंप

Updated:
विज्ञापन

एएसपी अभियान में हुई कार्रवाई नक्सली बैठक मान कर एएसपी अभियान चला पुलिस को देख तमाम लोग भागने में रहे कामयाब मौके से पुलिस ने तीन मोटरसाइकिलें की जब्त सोनो : सोनो-झाझा मुख्य मार्ग के समीप मंगलवार की रात पंचपहाड़ी अमरावतीधाम में बड़ी संख्या में संदिग्ध लोगों के जमावड़े की सूचना पर पुलिस द्वारा त्वरित […]

विज्ञापन

एएसपी अभियान में हुई कार्रवाई

नक्सली बैठक मान कर एएसपी अभियान चला
पुलिस को देख तमाम लोग भागने में रहे कामयाब
मौके से पुलिस ने तीन मोटरसाइकिलें की जब्त
सोनो : सोनो-झाझा मुख्य मार्ग के समीप मंगलवार की रात पंचपहाड़ी अमरावतीधाम में बड़ी संख्या में संदिग्ध लोगों के जमावड़े की सूचना पर पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई की गयी. तीन से चार दर्जन संदिग्ध लोगों के जमावड़े को नक्सली बैठक मान कर एएसपी अभियान डीएन पांडेय के नेतृत्व में सोनो व झाझा पुलिस के अलावे झाझा एसटीएफ व झाझा सीआरपीएफ के जवानों ने रात में ही पंचपहाड़ी की घेराबंदी कर कार्रवाई शुरू कर दी. लेकिन, सुरक्षाबलों के आने की भनक लगते ही सभी लोग भागने में कामयाब रहे. पुलिस ने मौके से तीन मोटरसाइकिलें जब्त की हैं. जब्त मोटरसाइकिल में एक काले रंग का पल्सर, एक बिना नंबर का लाल रंग का हीरो एचिवर व एक काले रंग का ग्लैमर है.
बैठक करने के मिले हैं सबूत
सर्च के दौरान पहाड़ के एक बड़े चट्टान पर लोगों के एकत्रित होने के काफी सबूत मिले है. चट्टान पर मिले खाने पीने के सामान को भी बरामद कर पुलिस जांच -पड़ताल कर रही है. सूत्रों की मानें तो पंचपहाड़ी जैसे जगह पर बड़ी संख्या में संदिग्ध लोगो के जमावड़ा को लेकर पुलिस गंभीरता से जांच कर रही है. थानाध्यक्ष अरविन्द कुमार उक्त कार्रवाई की पुष्टि करते हुए कहते हैं कि वहां बैठक कर रहे लोग कौन थे इसकी छानबीन की जा रही है. उन्होंने नक्सलियों के होने की संभावना से इनकार नहीं किया है. जबकि अपराधियों के जमा होने का भी अंदेशा लगाया जा रहा है. लेकिन पुलिस का मानना है कि अपराधी इतने अधिक संख्या में एकत्रित नहीं होते हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन