हत्या का कारण कहीं चुनावी रंजिश तो नहीं

Updated:
विज्ञापन

जमुई : विगत 20 जून को कल्याणपुर मुहल्ला स्थित पॉलिटेक्निक कालेज के पीछे रह रहे नरेश यादव के द्वितीय पुत्र सुधीर यादव की अपराधियों द्वारा निर्ममता पूर्वक गला रेत कर हत्या करने के बाद आसपास के लोगों में भय और दहशत का माहौल है . लोग नरेश यादव के घर के आसपास और गांव में […]

विज्ञापन

जमुई : विगत 20 जून को कल्याणपुर मुहल्ला स्थित पॉलिटेक्निक कालेज के पीछे रह रहे नरेश यादव के द्वितीय पुत्र सुधीर यादव की अपराधियों द्वारा निर्ममता पूर्वक गला रेत कर हत्या करने के बाद आसपास के लोगों में भय और दहशत का माहौल है . लोग नरेश यादव के घर के आसपास और गांव में इधर-उधर खड़ा होकर यह कह रहे थे कि विगत 21 मई को संपन्न हुए नगर परिषद के चुनाव के ही बाद से नरेश यादव और सहदेव यादव के परिवार के बीच अनबन शुरु हो गया था. लोगों ने बताया कि नरेश का भाई कुलदीप यादव की पत्नी बेबी देवी चुनाव मैदान में थी और मात्र दो वोट से चुनाव हार गयी.

मतगणना के बाद से ही दोनो के बीच विवाद हुआ था. जिसमें सहदेव यादव के परिजनों का कहना था कि नरेश यादव और उसके परिवार के लोगों ने भरोसा दिला कर वोट नहीं दिया. इसी बात को लेकर सहदेव यादव ने इन लोगों को देख लेने की धमकी दिया था. जानकारी के अनुसार सहदेव यादव इसके पूर्व तीन बार वर्ष 2002, 2007 और 2012 में नगर पार्षद का चुनाव लड़ा था. लेकिन तीनो बार चुनाव में उसे पराजय का सामना करना पड़ा. इस बार उसके भाई कुलदीप यादव की पत्नी बेबी देवी को भी पराजय का सामना करना पड़ा. चुनाव के बाद से ही दोनों परिवारों में तनाव का माहौल था. मृतक के पिता नरेश यादव ने बताया कि चुनाव के बाद सहदेव यादव तथा उसके परिवार के लोगों ने हमोलोगों को अपने जमीन पर मवेशी नहीं बांधने और अपने जमीन के बगल से आने जाने से भी मना किया था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन