गर्भवती को मार डाला
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
मां ने दामाद व ससुर पर लगाया दहेज प्रताड़ना का आरोप बटिया के कोरियासार गांव की घटना, आरोपित पति गिरफ्तार सोनो : प्रखंड में एक और विवाहिता दहेज लोभियों की शिकार हो गयी. दो माह की गर्भवती 24 वर्षीय महिला को ससुराल वालों ने प्रताड़ित करते हुए इस तरह से मारपीट की कि उसकी मौत […]
विज्ञापन
मां ने दामाद व ससुर पर लगाया दहेज प्रताड़ना का आरोप
बटिया के कोरियासार गांव की घटना, आरोपित पति गिरफ्तार
सोनो : प्रखंड में एक और विवाहिता दहेज लोभियों की शिकार हो गयी. दो माह की गर्भवती 24 वर्षीय महिला को ससुराल वालों ने प्रताड़ित करते हुए इस तरह से मारपीट की कि उसकी मौत हो गयी. पति पर ही हत्या का आरोप लगाया गया है. मामला थाना क्षेत्र के आदर्श ग्राम बटिया इलाके में स्थित कोरियासार गांव का है. सुरेंद्र यादव उर्फ़ सुनील यादव की पत्नी बेबी कुमारी गंभीर स्थिति में गत 19 जून की संध्या रेफरल अस्पताल झाझा लायी गयी थी.
लेकिन, चिकित्सक द्वारा उसे मृत घोषित कर दिया गया. दरअसल, बेबी का नैहर झाझा थाना क्षेत्र के सोहजाना गांव में है. पुत्री के मृत होने की सूचना पर अस्पताल पहुंचे उसके नैहर के लोगों ने ससुराल वालों पर उसकी हत्या करने का आरोप लगाने लगे. मौके पर पहुंची झाझा पुलिस के समक्ष परिजनों ने स्पष्ट तौर पर कहा कि दहेज़ के कारण बेबी को प्रताड़ित कर उसे मारपीट कर उसकी हत्या कर दी गयी.
मां ने दर्ज करायी प्राथमिकी
बेबी की मां सोहजाना निवासी रीतिया देवी ने दामाद सुरेंद्र यादव व ससुर यदु यादव पर दहेज़ के लिए प्रताड़ित कर उसके साथ मारपीट कर हत्या करने का आरोप लगते हुए प्राथमिकी दर्ज करायी है. पुलिस ने मौके से सुरेंद्र को गिरफ्तार कर लिया है. छह वर्ष पूर्व उसकी बेटी की शादी सुरेन्द्र से हुई थी. दहेज में मोटरसाइकिल सहित कई मांग को लेकर प्रताड़ना सहती रही. बेबी कुछ ही दिनों बाद मायके चली आई थी. जब दो वर्षो तक ससुराल वालों ने बेबी को नहीं ले गये तब पंचायत का सहारा लेना पड़ा. इसी दौरान उसे जबरान घर से भी निकाल दिया गया. मायके में उसने सात माह बाद एक पुत्र को जन्म दिया. पुनः पंचायत में सुलह कराकर ससुराल वालो ने बेबी व उसके पुत्र को विदा कराकर ले गये. कुछ दिनों बाद बेबी पुनः गर्भवती होने के कारण मायके चली आई, परंतु बीते 14 जून को उसके ससुर उसे विदा कराकर ले गये. तीन दिन बाद 17 जून को बेबी ने अपने भाई महेश के मोबाइल पर फोन करके बताई कि सास व ससुर फिर उसे प्रताड़ित करने लगे है व पति भी मोटरसाइकिल की मांग करते हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










