नक्सलियों का खात्मा ही मुख्य उद्देश्य

Updated:
विज्ञापन

सीआरपीएफ के आइजी ने की प्रेसवार्ता बरहट : नक्सलियों का खात्मा करना ही हमारा मुख्य उद्देश्य है और इसी उद्देश्य से हम यहां अपने जवानों का हौसला बढ़ाने आये हैं. सभी जवानों को बड़ी सफलता मिली है. ये बातें मलयपुर पुलिस आरक्षी केंद्र जमुई में सीआरपीएफ 215 बटालियन के आइजी मनिंदर सिंह भाटिया ने कार्यालय […]

विज्ञापन

सीआरपीएफ के आइजी ने की प्रेसवार्ता

बरहट : नक्सलियों का खात्मा करना ही हमारा मुख्य उद्देश्य है और इसी उद्देश्य से हम यहां अपने जवानों का हौसला बढ़ाने आये हैं. सभी जवानों को बड़ी सफलता मिली है. ये बातें मलयपुर पुलिस आरक्षी केंद्र जमुई में सीआरपीएफ 215 बटालियन के आइजी मनिंदर सिंह भाटिया ने कार्यालय कक्ष में कही. उन्होंने कहा कि बरहट थाना क्षेत्र के बरमसिया जंगल स्थित कुमारतरी गुरमहा जंगल में पुलिस मुठभेड़ में मारे गये दो नक्सली को हमारे जवान ने उठा कर लाये हैं.
उन्होंने इस ऑपरेशन में साथ रहे 131 बटालियन के कमांडेंट राकेश कुमार, डिप्टी कमांडेंट सचिदानंद मिश्रा, कोबरा बटालियन के डिप्टी कमांडेंट प्रेम प्रताप सिंह, एसटीएफ सहित जिला के सभी जवानों का हौसला अफजाई करते हुए कहा कि इस ऑपरेशन में बिहार पुलिस की बहुत बड़ी भूमिका है. इसके कारण हमलोगों को सफलता मिल रही है.
साथ ही उन्होंने कहा कि मैंने यहां आकर मारे गये दो नक्सलियों के ऑपरेशन की समीक्षा की और आवश्यक निर्देश दिया. उन्होंने बताया कि मारे गये दोनों नक्सली पीएलजीए का बैच लगाया हुआ है, जो पीपुल्स लिवरेशन गुरिल्ला आर्मी का दस्ता है. लेकिन अभी इसकी पहचान नहीं हुई है. इस इलाके का दस्ता कमांडर परवेज हैं और निश्चित ही परवेज के दस्ते का दोनों नक्सली है.
आइजी श्री भाटिया ने कहा कि खासकर जमुई जिला का सीमा चार जिला से घिरा हुआ है और जंगल भी बहुत दुर्गम है.जंगल में सभी जगह रास्ते नहीं होने के कारण हमें उस स्थान पर पहुचने में देर होती है और इसी का फायदा उठाकर नक्सली फरार हो जाने में सफल हो जाते हैं.उन्होंने एक सवाल के जवाब में कहा कि इस जंगल में अगल बगल पड़ोसी राज्यो के भी शीर्ष नक्सली नेता का जमावड़ा लगा रहता है. जिनका खात्मा करना ही हमरा मकसद है.इस अवसर पर सीआरपीएफ 215 बटालियन के कमांडेंट अमरेश कुमार,131 के कमांडेंट राकेश कुमार,डिप्टी कमांडेंट सचिदानंद मिश्रा,207 कोबरा बटालियन के कमांडेंट अवधेश कुमार,डिप्टी कमांडेंट प्रेम प्रताप सिंह, 131 के जी कंपनी के सहायक कमांडेंट नीलकमल भारद्वाज सहित कई लोग मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन