ससुराल से भागी महिला की ट्रेन से कट कर मौत
झाझा : ससुराल से भागी महिला की संदेहास्पद मामले में ट्रेन से कट कर मौत हो गयी. घटना मंगलवार को सिमुलतला-लाहबन स्टेशन के बीच की पोल संख्या 341/32-34 के पास की बतायी जाती है. इस बाबत रेलपुलिस निरीक्षक सह थानाध्यक्ष अरविंद कुमार ने बताया कि सूचना मिली कि उक्त स्थल पर एक महिला का शव […]
झाझा : ससुराल से भागी महिला की संदेहास्पद मामले में ट्रेन से कट कर मौत हो गयी. घटना मंगलवार को सिमुलतला-लाहबन स्टेशन के बीच की पोल संख्या 341/32-34 के पास की बतायी जाती है. इस बाबत रेलपुलिस निरीक्षक सह थानाध्यक्ष अरविंद कुमार ने बताया कि सूचना मिली कि उक्त स्थल पर एक महिला का शव है.
शव की पहचान बांका जिलान्तर्गत भैरोगंज थानाक्षेत्र के कुमरडीह गांव के संतु यादव की पत्नी गायत्री देवी(25) के रूप में की गयी. थानाध्यक्ष ने बताया कि मृतका के पिता ईश्वर लाल यादव ने रेल थाना में लिखित आवेदन दिया है. इसमें श्री यादव ने बताया कि उनकी बेटी ससुराल से भाग गयी थी. उसके बाद ट्रेन से कैसे कटी यह पता नहीं. थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले की छानबीन की जा जारी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










