बहियार में लगी आग, 10 बीघा गेहूं की फसल राख

टाउन थाना क्षेत्र के संगथू और मिसिर बीघा बहियार में मंगलवार को भीषण आग लगने से 10 बीघा में तैयार गेहूं की फसल जलकर राख हो गयी.
जमुई. टाउन थाना क्षेत्र के संगथू और मिसिर बीघा बहियार में मंगलवार को भीषण आग लगने से 10 बीघा में तैयार गेहूं की फसल जलकर राख हो गयी. बताया जाता है कि अचानक खेतों से धुआं उठता देख आसपास के किसान अपने-अपने खेतों की ओर दौड़े, लेकिन तेज लपटों और तेज हवाओं के कारण आग विकराल हो गया जिस कारण आग पर काबू पाना संभव नहीं हो सका. देखते ही देखते आग ने पुरे फसल को अपनी चपेट में ले लिया. ग्रामीणों ने तत्काल दमकल विभाग को सूचना दी. सूचना के बाद मौके पर पहुंची दमकल की टीम घंटों मशक्कत के बाद आग पर नियंत्रण पाया, जिससे आसपास के अन्य खेतों को जलने से बचा लिया गया. फिलहाल आग लगने के कारणों का अब तक स्पष्ट पता नहीं चल पाया है. स्थानीय लोग तेज गर्मी, सूखी फसल या किसी चिंगारी को संभावित कारण मान रहे हैं. इस अग्निकांड में कई किसानों को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है. प्रभावित किसानों में सागर महतो की लगभग ढाई बीघा, रामदास महतो की 18 कट्ठा, मदन महतो की 15 कट्ठा, गणेश महतो की 10 कट्ठा, पद्म महतो की 10 कट्ठा, सुरेश महतो की 12 कट्ठा, गरीब महतो की 12 कट्ठा, एक अन्य सुरेश महतो की 20 कट्ठा, उत्तम महतो की 10 कट्ठा और तरुण महतो की 10 कट्ठा फसल जलकर पूरी तरह नष्ट हो गई. घटना के बाद पीड़ित किसानों ने प्रशासन से मुआवजे की मांग की है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




