ePaper

IRCTC/Indian Railway News : स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस समेत आधा दर्जन ट्रेनें लेट

Updated at : 22 Jan 2021 6:59 PM (IST)
विज्ञापन
IRCTC/Indian Railway News : स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस समेत आधा दर्जन ट्रेनें लेट

IRCTC/Indian Railway News : भीषण ठंड रेल यात्रियों पर कहर बरपा रही है. ट्रेनों के विलंब होने से हजारों यात्री ठंड में जंक्शन पर ठिठुरने को मजबूर हैं. सबसे अधिक परेशानी रात में यात्रा करने वाले यात्रियों को झेलनी पड़ रही है. प्रतिक्षालय के हाउसफुल होने की स्थिति में काफी संख्या में यात्री काफी देर तक प्लेटफार्म पर ही डेरा जमाए रहे. ठंड से बचने को अधिकतर यात्रियों को कंबल सहारा लिया.

विज्ञापन

IRCTC/Indian Railway News: भीषण ठंड रेल यात्रियों पर कहर बरपा रही है. ट्रेनों के विलंब होने से हजारों यात्री ठंड में जंक्शन पर ठिठुरने को मजबूर हैं. सबसे अधिक परेशानी रात में यात्रा करने वाले यात्रियों को झेलनी पड़ रही है. प्रतिक्षालय के हाउसफुल होने की स्थिति में काफी संख्या में यात्री काफी देर तक प्लेटफार्म पर ही डेरा जमाए रहे. ठंड से बचने को अधिकतर यात्रियों को कंबल सहारा लिया.

शुक्रवार को नयी दिल्ली से जयनगर जाने वाली स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस पांच घंटा विलंब रही. अहमदाबाद दरभंगा स्पेशल 2.45 घंटा, आनंद विहार सीतामढ़ी स्पेशल एक घंटा, पूर्वांचल एक्सप्रेस 30 मिनट,अमृतसर जयनगर स्पेशल एक घंटा, सवारी गाड़ी समेत दूसरे राज्यों से आने वाली सभी ट्रेनें विलंब रही. परिचालन विभाग के अधिकारियों ने कहा कि ट्रेनों पर कुहासा का असर साफ दिख रहा है. दृष्टया काफी कम हो जा रही है. यात्रियों ने कहा कि ट्रेनों के विलंब होने से काफी परेशानी बढ़ जाती है.

Also Read: BSEB Bihar Board Exam 2021: बिहार बोर्ड 10th-12th परीक्षा का नया अंदाज, आंसर देने के तरीके और उत्तर पुस्तिका के रंग भी बदले

Posted By : Avinish kumar Mishra

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन