IPS Transfer: बिहार में 7 वरिष्ठ IPS अधिकारियों का तबादला, कुंदन कृष्णन को मिली ये बड़ी जिम्मेदारी

Updated:
विज्ञापन
kundan krishnan| IPS Transfer in Bihar: 7 senior IPS officers transferred in Bihar, Kundan Krishnan got this big responsibility

IPS Transfer in Bihar: बिहार में 7 वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों का तबादला कर दिया गया है. केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से लौटे 1994 बैच के आइपीएस कुंदन कृष्णन को बिहार पुलिस का एडीजी (मुख्यालय) बनाया गया है.

विज्ञापन

IPS Transfer in Bihar: बिहार में 7 वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों का तबादला कर दिया गया है. केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से लौटे 1994 बैच के आइपीएस कुंदन कृष्णन को बिहार पुलिस का एडीजी (मुख्यालय) बनाया गया है. इनके साथ ही आतंकवाद निरोधक दस्ता के एडीजी पंकज दराद को एडीजी (विधि व्यवस्था) की नयी जिम्मेदारी सौंपी गयी है.

बिहार पुलिस मुख्यालय ने मंगलवार को सात वरिष्ठ आइपीएस को नयी जिम्मेदारी सौंपी है. नयी व्यवस्था के तहत जितेंद्र सिंह गंगवार को डीजी (मुख्यालय) के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त कर दिया गया है. वे पूर्ण रूप से डीजी (नागरिक सुरक्षा) की जिम्मेदारी संभालेंगे.

गृह विभाग द्वारा जारी अधिसूचना

संजय सिंह को एडीजी (प्रशिक्षण) की जिम्मेदारी

पंकज दराद के पास एडीजी (स्पेशल विजिलेंस यूनिट) का अतिरिक्त प्रभार बना रहेगा. एडीजी (विधि व्यवस्था) रहे संजय सिंह को एडीजी (प्रशिक्षण) की जिम्मेदारी दी गयी है. बी-सैप के आइजी शालीन को एटीएस का आइजी बनाया गया है. उनको बी-सैप के आइजी की अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गयी है.

अपराध अनुसंधान विभाग के डीआइजी विवेक कुमार को पूर्वी क्षेत्र भागलपुर का डीआइजी बनाया गया है. पूर्वीय क्षेत्र भागलपुर के डीआइजी विवेकानंद को डीआइजी एसटीएफ की जिम्मेदारी दी गयी है.

Also Read: बिहार के इस SP ने बनाया रिकॉर्ड, नए कानून के तहत देश में सबसे पहले सजा दिलाने वाले बनें अधिकारी

विज्ञापन
अभिनंदन पांडेय

लेखक के बारे में

By अभिनंदन पांडेय

भोपाल से शुरू हुई पत्रकारिता की यात्रा ने बंसल न्यूज (MP/CG) और दैनिक जागरण जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अनुभव लेते हुए अब प्रभात खबर डिजिटल तक का मुकाम तय किया है. वर्तमान में पटना में कार्यरत हूं और बिहार की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को करीब से समझने का प्रयास कर रहा हूं. गौतम बुद्ध, चाणक्य और आर्यभट की धरती से होने का गर्व है. देश-विदेश की घटनाओं, बिहार की राजनीति, और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि रखता हूं. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स के साथ प्रयोग करना पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन