ePaper

PHOTOS: भारतीय गेंदबाज मुकेश ने रात में की शादी, सुबह रायपुर रवाना, जानें कारण...

Updated at : 29 Nov 2023 7:43 PM (IST)
विज्ञापन
PHOTOS: भारतीय गेंदबाज मुकेश ने रात में की  शादी, सुबह रायपुर रवाना, जानें कारण...

भारतीय टीम के तेज गेंदबाद मुकेश मंगलवार की रात में अग्नि के सात फेरे लेकर परिणय सूत्र में बंधे और बुधवार की सुबह क्रिकेट मैच में देश का प्रतिनिधित्व करने के लिए रायपुर रवाना हो गए.

विज्ञापन

भारतीय टीम के एक ऐसे क्रिकेटर, जिन्होने मंगलवार की रात में अग्नि के सात फेरे लेकर परिणय सूत्र में बंधे और सुबह होते ही देश का प्रतिनिधित्व करने के लिए क्रिकेट मैच खेलने रायपुर रवाना हो गए.

undefined

हम बात कर रहें हैं बिहार के गोपालगंज के लाल और भारतीय टीम के स्टार गेंदबाज मुकेश कुमार की. जिन्होंने 28 नवंबर को गोरखपुर में छपरा के बनियापुर की रहनेवाली दिव्या सिंह के साथ धूमधाम से शादी की.

undefined

जिला परिषद के अध्यक्ष सुभाष सिंह ने बड़े भाई की भूमिका निभाई और गुरहेथनी की रस्म पूरा करायी. बारात गोपालगंज के काकड़कुंड गांव से निकली. शादी संपन्न होने के बाद 29 नवंबर की सुबह बारात की दुल्हन समेत विदाई हुई और कुछ ही घंटे के बाद रायपुर में एक नवंबर को होनेवाले मैच में खेलने के लिए मुकेश कुमार का बुलावा आ गया.

undefined

फिर क्या, घर पर सारी रीती-रिवाज और परंपरा को छोड़कर मुकेश कुमार रायपुर के लिए रवाना हो गए. मुकेश कुमार की इस वक्त भारतीय टीम को बेहद जरूरत है.पिछले मैच में अंतिम के दो ओवर में गेंदबाजी बेहतर नहीं होने के कारण भारतीय टीम को ऑस्ट्रेलिया से हार का सामना करना पड़ा.

undefined

ऐसे में तेज गेंदबाज मुकेश कुमार की फिर से जरूरत महसूस हुई और एक दिसंबर तथा तीन दिसंबर को होनेवाले मैच में खेलने के लिए बुला लिया गया है. हालांकि उनकी पत्नी दिव्या सिंह अपने ससुराल में ही हैं. सास और जेठानी के साथ रह रहीं हैं और मुकेश बेहतर खेले, इसके लिए पूजा-पाठ कर रहीं हैं.

undefined

भारतीय क्रिकेट टीम दिसंबर में साउथ अफ्रीका के दौरे पर जाने वाली है. वहां भारतीय क्रिकेट टीम को तीन टी-20, दो वनडे और दो टेस्ट मैच खेलने हैं. इस दौरे में सबसे पहले टी-20 मैच खेले जाएंगे, जिसकी शुरुआत 10 दिसंबर से होगा. साउथ अफ्रीका के खिलाफ भारत का पहला टी-20 मैच 10 दिसंबर को डरबन के किंग्समीड में खेला जाएगा. मुकेश कुमार का इस मैच के लिए भी चयन हुआ है और छह दिसंबर को मुकेश गोपालगंज से रवाना हो जाएंगे.

undefined
मुकेश की मां मालती देवी ने दिया आशीर्वाद

बेटे को घर से विदा करते समय मुकेश कुमार की मां मालती देवी ने उन्हें आशीर्वाद दिया और कहा कि बेटा देश के लिए बेहतर प्रदर्शन करेगा. मालती देवी के साथ उनके परिवार के सभी सदस्य मौजूद रहें और मुकेश कुमार का तिलक-चंदन लगाकर घर से रायपुर के लिए विदा किया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन