दीघा-पहलेजा डबल लाइन अगले माह होगा पूरा, पूमरे के जीएम की विदाई से पहले तोहफा देने की तैयारी
Author : Prabhat Khabar News Desk Published by : Prabhat Khabar Updated At : 22 May 2021 1:57 PM
पूर्व मध्य रेल में दीघा-पहलेजा के बीच डबल रेल लाइन का काम अगले माह तक पूरा हो जायेगा. इसके लिए तीव्र गति से काम हो रहा है. जानकारों के अनुसार पूर्व मध्य रेल के जीएम ललित चंद्र त्रिवेदी के 30 जून को सेवानिवृत्त होने पर उन्हें तोहफा के रूप में यह देने का प्रयास किया जा रहा है.
प्रमोद झा, पटना. पूर्व मध्य रेल में दीघा-पहलेजा के बीच डबल रेल लाइन का काम अगले माह तक पूरा हो जायेगा. इसके लिए तीव्र गति से काम हो रहा है. जानकारों के अनुसार पूर्व मध्य रेल के जीएम ललित चंद्र त्रिवेदी के 30 जून को सेवानिवृत्त होने पर उन्हें तोहफा के रूप में यह देने का प्रयास किया जा रहा है.
जेपी सेतु पर डबल रेल लाइन बनवाने में जीएम ने काफी पहल की. इसलिए 30 जून तक उनके कार्यकाल के दौरान ही दीघा से पहलेजा तक डबल रेल लाइन तैयार करने का भरसक प्रयास हो रहा है.
उसके बाद उस पर ट्रायल के रूप में इलेक्ट्रिक इंजन चलाया जायेगा. हालांकि दिसंबर 2021 तक सारे काम को पूरा कर सवारी गाड़ी चलायी जायेगी. इससे पहले सुरक्षा व सेफ्टी संबंधित सारी प्रक्रिया पूरी कर ली जायेगी.
पाटलिपुत्र जंक्शन से आगे दीघा से सोनपुर तक डबल रेल लाइन बनाने का काम हो रहा है. पहले फेज में इसे पहलेजा तक पूरा करना है. कोरोना काल में भी इस पर तेजी से काम कर इसे पूरा करने का प्रयास हो रहा है.
दीघा साइड में एलिवेटेड वायाडक्ट पर 45 गार्डर में 41 को चढ़ाने का काम पूरा हो गया है. गार्डर चढ़ाने के साथ ही उस पर वेबकास्टिंग का काम भी लगभग पूरा होने पर है. मात्र चार गार्डर चढ़ाने का काम बाकी है. अगले सप्ताह तक पश्चिम बंगाल से गार्डर के आने के बाद उसे चढ़ाया जायेगा.
जेपी सेतु पर भी डबल रेल लाइन बिछाने का काम तेजी से हो रहा है. डबल रेल लाइन होने पर एक साथ दो ट्रेनें आ-जा सकेंगी. पूर्व मध्य रेल के सीपीआरओ राजेश कुमार ने बताया कि डबल रेल लाइन का काम पहलेजा तक 30 जून तक पूरा हो जायेगा. उसके बाद ट्रायल रेल इंजन को उस पर चलाया जायेगा.
डबल रेल लाइन होने के बाद सुविधा बढ़ेगी. डबल ट्रैक होने के बाद पाटलिपुत्र जंक्शन पर ट्रेनों की संख्या भी बढ़ायी जायेगी. रेल पुल पर ट्रेन की रफ्तार बढ़ जायेगी. इससे क्रॉसिंग के लिए इंतजार नहीं करना हाेगा. समय की बचत होगी.
Posted by Ashish Jha
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










