Indian Railway IRCTC : चार जोड़ी मेमू/डेमू पैसेंजर स्पेशल ट्रेनें आज से चलेंगी, पटना से दरभंगा के लिए मेमू ट्रेन
Author : Prabhat Khabar News Desk Published by : Prabhat Khabar Updated At : 08 Dec 2020 7:06 AM
यह मेमू/डेमू पैसेंजर स्पेशल ट्रेनें पटना से झाझा व पंडित दीन दयाल उपाध्याय, पाटलिपुत्र से रक्सौल, सोनपुर से कटिहार के मध्य चलायी जायेंगी.
पटना. यात्रियों की सुविधा के लिए मंगलवार से 31 दिसंबर तक चार जोड़ी मेमू/डेमू पैसेंजर स्पेशल ट्रेनों का परिचालन शुरू होगा.
यह मेमू/डेमू पैसेंजर स्पेशल ट्रेनें पटना से झाझा व पंडित दीन दयाल उपाध्याय, पाटलिपुत्र से रक्सौल, सोनपुर से कटिहार के मध्य चलायी जायेंगी.
गाड़ी संख्या 03213 झाझा–पटना पैसेंजर स्पेशल नियमित गाड़ी संख्या 63207 झाझा–पटना मेमू पैसेंजर के अनुसार चलेगी.
इसी तरह 03214 पटना–झाझा पैसेंजर स्पेशल गाड़ी संख्या 63212 पटना–झाझा मेमू पैसेंजर के अनुसार, गाड़ी संख्या 03229 पटना–पंडित दीन दयाल उपाध्याय जं. पैसेंजर स्पेशल नियमित गाड़ी संख्या 63227 पटना– पंडित दीन दयाल उपाध्याय जं. मेमू पैसेंजर, गाड़ी संख्या 03230 पंडित दीन दयाल उपाध्याय–पटना पैसेंजर स्पेशल गाड़ी संख्या 63228 पंडित दीन दयाल उपाध्याय जं.–पटना मेमू चलेगी.
गाड़ी संख्या 03367 कटिहार–सोनपुर पैसेंजर स्पेशल गाड़ी संख्या 63305 कटिहार–सोनपुर मेमू पैसेंजर, गाड़ी संख्या 03368 सोनपुर-कटिहार पैंसेजर स्पेशल गाड़ी संख्या 63306 सोनपुर-कटिहार पैंसेजर, गाड़ी संख्या 03215 रक्सौल-पाटलिपुत्र पैंसेजर 75215 रक्सौल-पाटलिपुत्र डेमू पैंसेजर व गाड़ी संख्या 03216 पाटलिपुत्र-रक्सौल पैंसेजर स्पेशल गाड़ी संख्या 75216 पाटलिपुत्र-रक्सौल डेमू चलेगी.
यात्रियों की सुविधा के लिए मंगलवार से 31 दिसंबर तक पटना से दरभंगा व सहरसा, सहरसा से जमालपुर के बीच मेमू स्पेशल पैंसेजर स्पेशल चलेगी. 03358 पटना-दरभंगा ट्रेन पटना से सुबह 06़ 40 बजे खुलेगी.
वहीं 03357 दरभंगा -पटना दरभंगा से शाम तीन बजे खुलेगी. 03360 पटना-सहरसा पटना से सुबह छह बजे व 03359 सहरसा-पटना सहरसा से शाम तीन बजे खुलेगी.
Posted by Ashish Jha
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










