Indian Railway IRCTC : दो साल में 792 किमी का विद्युतीकरण कर पूर्व मध्य रेलवे ने बचाया 833 करोड़ का डीजल

Updated:
विज्ञापन
Indian Railway IRCTC : दो साल में 792 किमी का विद्युतीकरण कर पूर्व मध्य रेलवे ने बचाया 833 करोड़ का डीजल

पूर्व मध्य रेल द्वारा कुल रेलमार्गों में से 84 प्रतिशत रेलमार्ग विद्युतीकृत कर लिया गया है.

विज्ञापन

पटना . पिछले दो साल में पूर्व मध्य रेल में 792 किलोमीटर रूट के विद्युतीकरण का काम पूरा हो गया है. इससे डीजल मद में व्यय होने वाले 833 करोड़ रुपये की बचत हुई है.

अब तक पूर्व मध्य रेल द्वारा लगभग 4008 किलोमीटर रूट में से 3369 किलोमीटर रूट का विद्युतीकरण पूरा कर लिया गया है.

वर्ष 2019–20 में 565 किलोमीटर रूट का विद्युतीकरण पूरा किया गया, जबकि वर्ष 2020–21 के नवंबर माह तक 227 किलोमीटर रूट विद्युतीकरण का कार्य पूरा किया जा चुका है.

पूमरे के मुख्य जनसंपर्क पदाधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि परिचालन क्षमता में विकास के लिए रेलखंडों का पूर्ण विद्युतीकरण का लक्ष्य निर्धारित किया गया है. पूर्व मध्य रेल द्वारा कुल रेलमार्गों में से 84 प्रतिशत रेलमार्ग विद्युतीकृत कर लिया गया है.

तीन मंडलों में शत-प्रतिशत विद्युतीकरण

पूर्व मध्य रेल के पांच मंडलों में से पंडित दीन दयाल उपाध्याय, सोनपुर व दानापुर के तीन मंडलों में शत–प्रतिशत विद्युतीकरण हो गया है. विद्युत इंजन से चलने के कारण एचएसडी तेल की बचत के कारण रेल राजस्व की बचत हो रही है.

वर्ष 2019–20 में विद्युतीकरण से डीजल के मद में व्यय होने वाले 362 करोड़ रुपये की बचत हुई. चालू वित्त वर्ष 2020–21 के नवंबर माह तक डीजल के मद में व्यय होने वाले 471 करोड़ रुपये की बचत हुई है.

Posted by Ashish Jha

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन