PHOTOS: पटना में बाढ़ के बीच कमान संभालने उतरीं IAS कशिश बख्शी, जानिए कौन है ये जाबांज लेडी अफसर

Updated:
1 / 6
गंगा के उफान से पटना में बाढ़ जैसे हालात हैं. ऐसे में पटना सदर की युवा IAS अधिकारी कशिश बख्शी राहत और बचाव कार्यों का नेतृत्व कर रही हैं. जानिए कौन हैं ये जाबांज अफसर.
फुल स्क्रीन में देखें

बाढ़ पीड़ितों के बीच सांसद व कशिश बख्शी

गंगा के उफान से पटना में बाढ़ जैसे हालात हैं. ऐसे में पटना सदर की युवा IAS अधिकारी कशिश बख्शी राहत और बचाव कार्यों का नेतृत्व कर रही हैं. जानिए कौन हैं ये जाबांज अफसर.

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें
विज्ञापन
2 / 6
बाढ़ प्रभावित इलाकों का जायजा लिया
फुल स्क्रीन में देखें

लोगों से बातचीत करते सांसद

बाढ़ प्रभावित इलाकों का जायजा लिया

राजधानी पटना में गंगा उफान पर है. कई प्रखंडों में पानी फैल गया है. बाढ़ पीड़ितों के लिए प्रशासन द्वारा लगातार राहत शिविर समेत सहायता सामाग्री दी जा रही है.

3 / 6
कंगन घाट से भद्र घाट तक निरीक्षण
फुल स्क्रीन में देखें

जलस्तर को देखते हुए

कंगन घाट से भद्र घाट तक निरीक्षण

बाढ़ के खतरे के बीच पटना के घाटों पर पानी का जलस्तर देखने पहुंचे सांसद रविशंकर प्रसाद और पटना सदर की एसडीओ कशिश बख्शी ने पीड़ितों से बात की. इस दाैरान प्रशासन द्वारा मिलने वाली सहायता की जानकारी ली.

4 / 6
राहत शिविर और सामुदायिक रसोई का निर्देश
फुल स्क्रीन में देखें

लोगों से जानकारी लेते

राहत शिविर और सामुदायिक रसोई का निर्देश

सांसद रविशंकर प्रसाद ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि राहत शिविर और सामुदायिक किचेन की तत्काल व्यवस्था की जाए. प्रत्येक बाढ़ प्रभावित परिवार को राहत सामग्री मिले और किसी को भी भूखा न रहना पड़े.

5 / 6
मेडिकल टीम पूरी तरह अलर्ट मोड़ पर
फुल स्क्रीन में देखें

अधिकारियों को निर्देश देते सांसद

मेडिकल टीम पूरी तरह अलर्ट मोड़ पर

जलजमाव के कारण फैलने वाली संक्रामक और जल-जनित बीमारियों को रोकने के लिए स्वास्थ्य अधिकारियों को मेडिकल टीमों को पूरी तरह से सक्रिय और तैनात रखने के लिए कहा गया है. टीम पूरी तरह अलर्ट मोड़ पर है.

6 / 6
जानिए कौन है ये लेडी अफसर
फुल स्क्रीन में देखें

आइएएस कशिश बख्शी

जानिए कौन है ये लेडी अफसर

हरियाणा के अंबाला की रहने वाली हैं कशिश बख्शी वर्ष 2024 बैच की IAS अधिकारी हैं, जिन्होंने यूपीएससी परीक्षा में 54वीं रैंक हासिल की थी. वर्तमान में वह पटना सदर की एसडीओ (SDO) के पद पर तैनात हैं और बाढ़ की इस चुनौती के बीच लगातार धरातल पर उतरकर प्रशासनिक तैयारियों की कमान संभाल रही हैं.

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन