शिवहर: मां-बेटी एक कमरे में सो रही थीं, रात में घर में घुसे हमलावर और चला दीं गोलियां, 4 गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

प्रेस वार्ता करते एसपी

शिवहर के लालगढ़ गांव में देर रात घर में घुसकर मां-बेटी को गोली मारने की घटना से हड़कंप मच गया. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनमें प्रेम प्रसंग का एंगल सामने आ रहा है.

विज्ञापन

Sheohar Crime News: शिवहर. श्यामपुर भटहां थाना क्षेत्र के लालगढ़ गांव में शनिवार की देर रात घर में घुसकर मां-बेटी को गोली मारने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपियों की पहचान प्रिंस कुमार, सुधीर सिंह, पप्पू सिंह और अविनाश सिंह उर्फ टकला के रूप में हुई है. सभी लालगढ़ जोगिया के रहने वाले बताये गये हैं. पुलिस ने चारों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.

आपके शहर में

विज्ञापन

रात करीब 11 बजे घर में घुसकर हुई गोलीबारी

पुलिस के अनुसार, पीड़िता शनिवार की रात खाना खाने के बाद अपनी मां और बड़ी बहन के साथ एक ही कमरे में सो रही थी. रात करीब 11 बजे कुछ लोग घर में घुसे और गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया.

घटना के बाद घायल मां और बेटी को इलाज के लिए सरोजा सीताराम सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां दोनों का इलाज चल रहा है. घटना की सूचना मिलते ही श्यामपुर भटहां थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की.

जांच में प्रेम प्रसंग का एंगल आया सामने

एसपी शैलेन्द्र सिंह ने प्रेस वार्ता में बताया कि पुलिस की जांच में घटना का मुख्य कारण अभियुक्त प्रिंस कुमार का पीड़िता के साथ प्रेम प्रसंग होना सामने आया है.

पुलिस ने घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच शुरू की है. पीड़िता के फर्दबयान के आधार पर मामले में छह नामजद और पांच से छह अज्ञात आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गयी है.

एफएसएल और डीआईयू टीम ने जुटाये वैज्ञानिक साक्ष्य

घटना की गंभीरता को देखते हुए एसपी के निर्देश पर एसआईटी का गठन किया गया. पुलिस ने वैज्ञानिक और तकनीकी साक्ष्य जुटाने के लिए एफएसएल और डीआईयू की टीम को घटनास्थल पर बुलाया.

टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर वैज्ञानिक एवं तकनीकी साक्ष्य संकलित किये. पुलिस का कहना है कि मानवीय और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर घटना में शामिल आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए लगातार छापामारी की गयी.

चार नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा जेल

पुलिस की कार्रवाई में प्राथमिकी में नामजद चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया. गिरफ्तार आरोपियों में पप्पू सिंह के पुत्र प्रिंस कुमार, उमेश सिंह के पुत्र सुधीर सिंह, उमेश सिंह के पुत्र पप्पू सिंह और भूषण सिंह के पुत्र अविनाश सिंह उर्फ टकला शामिल हैं.

एसपी ने बताया कि पुलिस घटना में शामिल अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए भी लगातार छापामारी कर रही है. मामले की जांच सभी बिंदुओं पर की जा रही है.

अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी

एसपी शैलेन्द्र सिंह ने कहा कि घटना में संलिप्त अन्य व्यक्तियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की कार्रवाई जारी है. तकनीकी और मानवीय साक्ष्यों के आधार पर पुलिस आगे की जांच कर रही है.

प्रेस वार्ता के दौरान एसडीपीओ अनुशील कुमार समेत अन्य पुलिस पदाधिकारी मौजूद रहे.

यह भी पढ़ें: नरकटियागंज की दो बेटियों का बिहार टीम में चयन, अब आंध्र प्रदेश में दिखायेंगी फुटबॉल का हुनर

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन