दिन में गांव-गांव रेकी, रात में बकरों पर हाथ साफ! लग्जरी कार की डिक्की में मिले पांच बकरे, यूपी के दो शातिर गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

वाराणसी से करीब 500 किमी दूर बेतिया में बकरा चोरी का मामला सामने आया है. पुलिस ने लग्जरी कार की डिक्की से पांच बकरे बरामद कर दो युवकों को गिरफ्तार किया. पुलिस के अनुसार दोनों दिन में रेकी और रात में चोरी करते थे.

विज्ञापन

चनपटिया न्यूज: दिन में गांव-गांव घूमकर बकरों की रेकी और रात होते ही चोरी की वारदात. चोरी किए गए बकरों को किसी पिकअप या ट्रक में नहीं, बल्कि लग्जरी कार की डिक्की में ठूंसकर उत्तर प्रदेश ले जाया जाता था. चनपटिया थाना पुलिस ने वाहन जांच के दौरान ऐसे ही कथित बकरा चोरी के मामले का खुलासा करते हुए पांच बकरों के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया है.

आपके शहर में

विज्ञापन


7 घंटे का सफ़र कर 500 किमी दूर आये थे चनपटिया, वाराणसी के हैं शातिर

कैथवलिया-लौरिया मुख्य पथ पर दुर्गा मंदिर तीन मोहानी के पास पुलिस वाहन जांच कर रही थी. इसी दौरान पुलिस ने भूरे रंग की होंडा कार को रोककर तलाशी ली. कार की डिक्की खुलते ही पुलिस भी हैरान रह गयी. डिक्की में पांच बकरे एक-दूसरे के ऊपर बांधकर रखे मिले. इसके बाद पुलिस ने कार सवार दोनों लोगों को हिरासत में ले लिया. पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों की पहचान उत्तर प्रदेश के शिवपुर थाना क्षेत्र के कठबतिया निवासी कार चालक रामचंद्र पाल और वाराणसी जिले के सिंधोरा थाना क्षेत्र के गरथमा निवासी महेंद्र प्रताप के रूप में हुई है. दोनों 7 घंटे की सफर कर 500 किमी दूर चनपटिया आए थे.


दिन में गांवों में घूमते, रात में करते थे खेल

पुलिस की प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया है कि दोनों आरोपी दिन के समय गांव-गांव घूमते थे और बकरों की रेकी करते थे. इसके बाद रात में मौका देखकर बकरों को चोरी कर कार से उत्तर प्रदेश ले जाते थे. वहां चोरी किए गए बकरों को बेचने की बात पुलिस के सामने आयी है. हालांकि, पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि इस कथित गिरोह में और कितने लोग शामिल हैं.


डिक्की में एक के ऊपर एक बांध रखे थे बकरे

पुलिस ने जिस होंडा कार को जब्त किया है, उसका नंबर UP 65 DL 1340 है. तलाशी के दौरान कार की डिक्की में पांच बकरे मिले. पुलिस के अनुसार, बकरों को एक-दूसरे के ऊपर बांधकर रखा गया था. पुलिस अब बरामद बकरों के मालिकों की पहचान करने के साथ यह भी पता लगाने में जुटी है कि उन्हें कहां से चोरी किया गया था.


वाहन जांच से खुला कथित चोरी का राज

अपर थानाध्यक्ष प्रिंस कुमार ने बताया कि वाहन जांच के दौरान संदिग्ध कार को रोककर तलाशी ली गयी थी. तलाशी में पांच बकरे बरामद हुए और दो लोगों को गिरफ्तार किया गया. प्रारंभिक पूछताछ में बकरों की चोरी कर दूसरे स्थान पर ले जाकर बिक्री किए जाने की बात सामने आयी है. पुलिस मामले की जांच कर रही है और गिरोह से जुड़े अन्य लोगों के बारे में जानकारी जुटायी जा रही है. मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन