ePaper

पटना समेत बिहार के कई शहरों में सुबह से हो रही झमाझम बारिश, 19 जिलों में ठनका गिरने की सूचना

Updated at : 29 Jun 2022 1:02 PM (IST)
विज्ञापन
पटना समेत बिहार के कई शहरों में सुबह से हो रही झमाझम बारिश, 19 जिलों में ठनका गिरने की सूचना

पटना समेत कई जिलों में बारिश सुबह से हो रही है. राजधानी पटना में तेज बारिश के कारण विधानसभा परिसर में जल जमाव की स्थिति पैदा हो गयी. काफी मेहनत के बाद निगमकर्मी परिसर को जल जमाव से मुक्त कर पाये.

विज्ञापन

पटना. बिहार के कई जिलों में बुधवार सुबह से कभी तेज तो कभी हल्की बारिश हो रही है. वहीं 19 जिलों में वज्रपात गिरने की सूचना है. इस दौरान कई लोगों की मौत की बात कही जा रही है. पटना समेत कई जिलों में बारिश सुबह से हो रही है. राजधानी पटना में तेज बारिश के कारण विधानसभा परिसर में जल जमाव की स्थिति पैदा हो गयी. काफी मेहनत के बाद निगमकर्मी परिसर को जल जमाव से मुक्त कर पाये.

मंगलवार को ही किया गया था अलर्ट

मौसम विभाग ने मंगलवार को ही इसको लेकर अलर्ट जारी किया था. पूर्वी चंपारण, पश्चिम चंपारण, गोपालगंज, शिवहर, सीतामढ़ी और मधुबनी में भारी वर्षा होने की संभावना जताई गई थी. इसके साथ ही मुजफ्फरपुर में भी भारी वर्षा की चेतावनी थी. इन जिलों में वज्रपात की भी अधिक संभावना जतायी गयी थी. मौसम विभाग ने इन जिलों के लोगों को अभी एक दो दिन और सावधानी बरतने के लिए कहा है.

इन जिलों में ठनका गिरने की सूचना 

मंगलवार को सात जिलों में वज्रपात से 16 लोगों की मौत हो गयी थी. आज भी उत्तर बिहार और दक्षिण बिहार मिलाकर कुल 19 जिलों में वज्रपात और बिजली चमकने के साथ मध्यम स्तर की वर्षा होने की सूचना है. इन जिलों में सीवान, सारण, दरभंगा, सुपौल, अररिया, किशनगंज, पूर्णिया, कटिहार, मधेपुरा, सहरसा, वैशाली, समस्तीपुर, बक्सर, भभुआ, रोहतास, औरंगाबाद और अरवल शामिल हैं.

पटना समेत 13 जिलों में हो रही बारिश

दक्षिण मध्य और दक्षिण पूर्व बिहार के 13 जिलों के कुछ-कुछ स्थानों पर हल्की वर्षा हो रही है. बिजली चमकने के साथ एक-दो स्थानों पर वज्रपात की भी सूचना है. इन जिलों में पटना, गया, जहानाबाद, नालंदा, शेखपुरा, नवादा, बेगूसराय, लखीसराय, भागलपुर, मुंगेर, बांका, जमुई और खगड़िया शामिल हैं. मंगलवार को 27 जिलों में कहीं भारी तो कहीं मध्यम स्तर की वर्षा हुई थी. सबसे अधिक बारिश अररिया के फारबिसगंज में हुई. यहां 152.4 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड किया गया. दूसरे स्थान पर किशनगंज रहा. यहां ठाकुरगंज में 124.8 मिलीमीटर के साथ भारी बारिश हुई.

इन जिलों में हो रही बारिश 

इसके अलावा मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, वैशाली, पटना, जहानाबाद, नालंदा, बेगूसराय, दरभंगा, खगड़िया, सहरसा, मधेपुरा, सुपौल, सीतामढ़ी, शिवहर, मधुबनी, पूर्णिया, पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, सीवान, सारण, भोजपुर, गोपालगंज, बक्सर, कैमूर और रोहतास के एक-दो स्थानों पर मध्यम स्तर तो कहीं हल्की वर्षा दर्ज की गयी.

बिहार के सभी जिलों में होगी वर्षा

मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार पूरे बिहार में पूर्वी एवं दक्षिण पूर्वी हवा का प्रवाह सतह 0.9 किलोमीटर ऊपर तक बना हुआ है. पछुआ और दक्षिण पछुआ हवा का प्रवाह सतह से 1.5 किलोमीटर ऊपर बना हुआ है. एक पूर्व पश्चिम ट्रफ रेखा उत्तर पश्चिम राजस्थान से पश्चिम मध्य बंगाल की खाड़ी तक उत्तर पूर्वी राजस्थान, उत्तरी हिमाचल प्रदेश और छत्तीसगढ़ से होकर समुद्र तल से 0.9 किलोमीटर ऊपर से गुजर रही है. इसके प्रभाव से उत्तर बिहार के कई जिलों में भारी बारिश का अनुमान है तो पूरे बिहार में वर्षा होने का संभावना है.

Prabhat Khabar App: देश-दुनिया, बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस अपडेट, क्रिकेट की ताजा खबरे पढे यहां. रोजाना की ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए प्रभात खबर ऐप.

FOLLOW US ON SOCIAL MEDIA
Facebook
Twitter
Instagram
YOUTUBE

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन