ePaper

Heavy Rain Alert: बिहार के इस जिले के लिए मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट, होगी भयंकर बारिश, गिरेगा ठनका

Updated at : 21 May 2025 6:13 PM (IST)
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो

सांकेतिक फोटो

Heavy Rain Alert: मौसम विभाग के वरीय वैज्ञानिक डा. एके सत्तार ने बताया कि अगले दो से तीन घंटे के दौरान भागलपुर के कई हिस्सों में बारिश की संभावना है. कुछ इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. आसमान में बादल छाए रहेंगे. उसके बाद मौसम साफ होने के साथ तापमान में वृद्धि होगी.

विज्ञापन

Heavy Rain Alert: पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने मंगलवार शाम को भागलपुर जिले के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग की तरफ से जारी किए गए नोटिफिकेशन के मुताबिक जिले के कई हिस्सों में अगले दो से तीन घंटे के दौरान निम्न से मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है. 

इन 11 जिलों के लिए भी मौसम विभाग ने जारी किया था अलर्ट

बता दें कि मौसम विभाग ने दोपहर में एक नोटिफिकेशन जारी करके बताया था किदरभंगा,मधुबनी, समस्तीपुर, अरवल,जहानाबाद, रोहतास, औरंगाबाद, गया, सहरसा, मधेपुरा और सुपौल जिले के कई हिस्सों में बारिश हो सकती है. बारिश के दौरान ठनका गिरने की संभावना है. मौसम विभाग की तरफ से जारी किए गए अलर्ट के मुताबिक, बारिश के दौरान 50 से 60 किमी प्रतिघंटी की रफ्तार से हवाएं भी चलेंगी.

दो दिन और बारिश की संभावना

मौसम विभाग के वरीय वैज्ञानिक डा. एके सत्तार ने बताया कि अगले दो दिन बारिश की संभावना है. कुछ इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. आसमान में बादल छाए रहेंगे. उसके बाद मौसम साफ होने के साथ तापमान में वृद्धि होगी. बता दें कि कुल मिलाकर, बारिश ने उत्तर बिहार के लोगों को गर्मी से बड़ी राहत दिलायी है.

बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

अलर्ट मोड पर आपदा प्रबंधन विभाग 

मौसम विभाग के अलर्ट जारी करने के बाद राज्य सरकार और आपदा प्रबंधन विभाग ने अपने अधिकारियों और कर्मचारियों को अलर्ट मोड पर रखा है. नोटिस जारी करके खेतों में काम कर रहे किसानों, खुले में रहने वाले मजदूेरों और बिजली के खंभों के आसपास मौजूद लोगों को विशेष सतर्कता बरतने का सख्त निर्देश दिया है.

इसे भी पढ़ें: Bihar: चुनाव से पहले नीतीश सरकार ने किसानों को दिया बड़ा तोहफा, राज्य के हर प्रखंड में बनेगी कोल्ड स्टोरेज

विज्ञापन
Prashant Tiwari

लेखक के बारे में

By Prashant Tiwari

प्रशांत तिवारी डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत पंजाब केसरी से करके राजस्थान पत्रिका होते हुए फिलहाल प्रभात खबर डिजिटल के बिहार टीम तक पहुंचे हैं, देश और राज्य की राजनीति में गहरी दिलचस्पी रखते हैं. साथ ही अभी पत्रकारिता की बारीकियों को सीखने में जुटे हुए हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन