मुजफ्फरपुर में संक्रमितों से आठ गुना अधिक हुए स्वस्थ, जिले में मिले महज 40 नये कोरोना पॉजिटिव

2540 लोगों के सैंपल की जांच की गयी थी. जिसमें सिर्फ 40 कोरोना पॉजिटिव मिले, जबकि 321 लोग कोराेना से स्वस्थ हो गये. इसके साथ ही जिले में अब कुल एक्टिव केस की संख्या 840 हो गयी है.
मुजफ्फरपुर. जिले में रविवार को संक्रमित से आठ गुना अधिक मरीज कोरोना से स्वस्थ हो गये. जिला प्रशासन ने आंकड़ा जारी कर बताया कि 2540 लोगों के सैंपल की जांच की गयी थी. जिसमें सिर्फ 40 कोरोना पॉजिटिव मिले, जबकि 321 लोग कोराेना से स्वस्थ हो गये. इसके साथ ही जिले में अब कुल एक्टिव केस की संख्या 840 हो गयी है.
इधर, लगातार कोरोना से ठीक होने वाले मरीजों की संख्या बढ़ रही है. जिले में अब नये केस कम आ रहे है. तीसरी लहर में अब तक अधिकतम 341 संक्रमित मिलने का आंकड़ा गया है. हालांकि आठ हजार की जगह हर रोज चार से पांच हजार सैंपल की ही जांच हो रही है.
सिविल सर्जन डॉ विनय कुमार ने कहा कि कोरोना का संक्रमण तेजी से कम हो रहा है. मरीज का रिकवरी दर इस बार बेहतर है. बिहार विद्यालय परीक्षा समिति परिसर में एक सप्ताह के अंदर 12 मरीज आये. इसके से पांच मरीज को डिस्चार्ज किया गया. जबकि पिछले लहर में बेड व ऑक्सीजन का संकट था.
इस बार बेड व ऑक्सीजन कोई समस्या नहीं है. जो मरीज अस्पताल आ रहे हैं, अधिकांश को ऑक्सीजन की जरूरत नहीं पड़ रही है. डॉ सी के दास ने बताया कि जिनको किडनी, हार्ट, सुगर, लीवर संबंधी परेशानी है. वह ज्यादा प्रभावित हो रहे है. एक तरह से कहें कि कम इम्यूनिटी वाले लोग पर ज्यादा असर है.
एसकेएमसीएच में रविवार को पांच नये मरीज भर्ती हुए, जबकि दो को डिस्चार्ज किया गया. कुल दस का इलाज चल रहा है. अधीक्षक डॉ बाबू साहब झा ने बताया कि यहां इस बार 220 बेड पर आॅक्सीजन की सुविधा है. 80 वेंटिलेटर बेड तैयार रखा गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




