hajipur news. करेंट की चपेट में आने से युवक की मौत

Updated:
विज्ञापन

गोरौल थाना क्षेत्र के इस्माईपुर गांव का मामला, हरेंद्र सिंह के 40 वर्षीय पुत्र अजय कुमार के रूप में हुई पहचान

विज्ञापन

गोरौल. गोरौल थाना क्षेत्र के इस्माईपुर गांव में बुधवार की शाम करेंट लगने से एक व्यक्ति की मौत हो गयी. मृतक की पहचान उक्त गांव के हरेंद्र सिंह के 40 वर्षीय पुत्र अजय कुमार के रूप में की गयी. मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया. परिजनों को रो-रोकर बुरा हाल है. हालांकि परिजन पुलिस को बिना सूचना नहीं दिये ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया. जानकारी के अनुसार अजय अपने घर में बिजली बोर्ड में प्लग लगा रहा था. उसी दौरान करेंट की चपेट में आ गया. आनन फानन में परिजन उसको लेकर सदर अस्पताल पहुंचे. जहां डॉक्टर ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया. मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया. सभी का रो- रोकर बुरा हाल है. बताया गया कि परिजन पुलिस को बिना सूचना दिये ही शव लेकर चले गये. पुलिस को सूचना नहीं देने के कारण शव का पोस्टमार्टम नहीं कराया गया. बताया गया कि मृतक को एक बेटा और एक बेटी है. दोनों नाबालिग है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Shashi Kant Kumar

लेखक के बारे में

By Shashi Kant Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन