असाधरपुर गांव में ससुराल में संदिग्ध परिस्थिति में मिला विवाहिता का शव

Published by :Deepak Raj
Published at :24 Apr 2026 11:02 PM (IST)
विज्ञापन
असाधरपुर गांव में ससुराल में संदिग्ध परिस्थिति में मिला विवाहिता का शव

काजीपुर थाना क्षेत्र के असाधरपुर गांव में शुक्रवार को एक विवाहिता का शव संदिग्ध परिस्थिति में उसके ससुराल से बरामद किया गया.

विज्ञापन

हाजीपुर.काजीपुर थाना क्षेत्र के असाधरपुर गांव में शुक्रवार को एक विवाहिता का शव संदिग्ध परिस्थिति में उसके ससुराल से बरामद किया गया. इधर महिला की मौत की सूचना गांव फैलते ही काफी संख्या में लोग जुट गए. घटना की सूचना पाकर पहुंची काजीपुर थाने की पुलिस मृतका के परिजनों से पूछताछ के बाद मामले की छानबीन में जुट गयी. मृतका की पहचान काजीपुर थाना क्षेत्र के असाधरपुर गांव में निवासी सुमन कुमार की पत्नी गुंजन कुमारी के रूप में की गयी.

मृतका के पिता ने हत्या का लगाया आरोप:

रामेश्वर पासवान ने बताया कि गुंजन की शादी 2020 में काजीपुर थाना क्षेत्र के असाधरपुर गांव में निवासी सुमन के साथ की थी. शादी के कुछ साल के बाद से ही दोनों के बीच अक्सर विवाद होता था.गुरुवार की रात गुंजन ने फोन कर बताया था कि सुमन किसी लड़की को लेकर घर आया है. शनिवार की सुबह मृतका के पिता घर के कुछ लोगों के साथ मृतका के ससुराल जाने के लिए निकल ही रहे थे कि फोन पर सूचना मिली की गुंजन की मौत हो गयी है. घटना की जानकारी मिलते ही मृतका के घर पर कोहराम मच गया. मृतका के परिजन जब अपने बेटी के ससुराल पहंचे तो देखा की गुंजन का शव संदिग्ध परिस्थिति में घर पर पड़ा था. गर्दन पर फंदे का दाग था. मृतका के परिजनों ने घटना की सूचना काजीपुर थाने की पुलिस को दी. मृतक के पिता ने आरोप लगाया कि उसके पति ने गला दबाकर कर हत्या की है. घटना को अंजाम देने के बाद वह फरार हो गया है. घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल बना हुआ है. लेकिन पुलिस इस मामले में तत्परता से कार्य कर रही है.

विज्ञापन
Deepak Raj

लेखक के बारे में

By Deepak Raj

Deepak Raj is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन