संदिग्ध परिस्थिति में पेड़ से लटका मिला महिला का शव

Published by :Deepak Raj
Published at :10 May 2026 10:17 PM (IST)
विज्ञापन
संदिग्ध परिस्थिति में पेड़ से लटका मिला महिला का शव

करताहा थाना क्षेत्र के करताहा गांव स्थित वार्ड संख्या 10 में एक महिला की संदिग्ध परिस्थिति में मौत का मामला सामने आया है.

विज्ञापन

लालगंज. करताहा थाना क्षेत्र के करताहा गांव स्थित वार्ड संख्या 10 में एक महिला की संदिग्ध परिस्थिति में मौत का मामला सामने आया है. मृतका की पहचान 32 वर्षीय पिंकी देवी के रूप में हुई है. घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गयी. मृतका के 11 वर्षीय पुत्र प्रियांशु कुमार ने पुलिस को बताया कि उसके पिता पप्पू भगत सुबह काम के लिए घर से बाहर गए थे. इसी दौरान दादा शंकर भगत, दादी, चाचा चुनमुन एवं चाची द्वारा उसकी मां के साथ मारपीट की गई. इसके बाद उसकी मां यह कहते हुए घर से निकली कि वह ट्रेन से कटकर जान दे देगी. जिसके बाद परिजन और ग्रामीण महिला की खोजबीन के लिए रेलवे ट्रैक की ओर गए, लेकिन कुछ देर बाद गांव के लोगों ने एक पेड़ से महिला को साड़ी के फंदे से लटका देखा. जिसके बाद ग्रामीणों ने फंदा काटकर नीचे उतारा, लेकिन तब तक महिला की मौत हो चुकी थी.

ससुराल के पक्ष के लोग घर थोड़कर फरार :

घटना के बाद ससुराल पक्ष के सभी लोग घर छोड़कर फरार है. घटना की सूचना मिलते ही करताहा थानाध्यक्ष कुणाल कुमार आजाद पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी. वहीं सूचना पर लालगंज एसडीपीओ सदर टू गोपाल मंडल और फॉरेंसिक टीम घटनास्थल पर पहुंचकर जांच-पड़ताल किया. जिसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए हाजीपुर के सदर अस्पताल भेज दिया. मृतका के पिता को दी गई सूचना : बेटी की मौत की सूचना मिलने पर मृतका की मायके वालों की रो-रो कर बुरा हाल है. वही मौत की सूचना मिलते ही मृतका के पिता मुजफ्फरपुर जिले के हरीरामपुर थाना क्षेत्र के धरमपुर गांव के निवासी राजकुमार भगत ने बताया कि वर्ष 2013 में उनकी बच्ची की शादी यथासंभव दान दहेज देकर हुई थी. जिसके बाद से ही उनकी बेटी को दहेज के लिए लगातार प्रताड़ित किया जाता था. सास ससुर द्वारा बार बार मारपीट किया जाता था. दहेज के लिए बेटी को उकसाया जाता था. पति पप्पू भगत मजदूरी करता था. पत्नी व बच्चे के बारे में उसका कोई ख्याल नहीं रहता था. जिसको लेकर सास ससुर महिला तो ताना मारते थे और दहेज लाने के लिए उकसाते रहते थे. रविवार को भी जब पति काम पर चल गया तो उसके साथ मारपीट किया गया था.

पुलिस के पहुंचने पर शव जमीन पर रखा हुआ था :

डीएसपी गोपाल मंडल ने मृतका के ग्यारह वर्षीय बेटा शशांक का बयान लिया. एफएसएल टीम ने भी जांच पड़ताल किया है. बताया जा रहा है कि पुलिस के पहुंचने पर शव जमीन पर रखा हुआ था. गर्दन पर निशान पाएं गए है. मृतका के परिजन द्वारा कोई आवेदन नहीं दिया गया है. आवेदन मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी. वही पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर मामले का खुलासा हो जायेगा.

विज्ञापन
Deepak Raj

लेखक के बारे में

By Deepak Raj

Deepak Raj is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन