hajipur news. सांप के डसने से महिला हुई जख्मी
Published by : GOPAL KUMAR ROY Updated At : 14 Aug 2025 5:33 PM
महुआ थाना क्षेत्र के सदापुर गांव की घटना, निजी अस्पताल में इलाज जारी
महुआ. महुआ थाना क्षेत्र के सदापुर गांव में बुधवार को सर्पदंश से एक महिला जख्मी हो गयी. घटना के बाद परिजन ने उसे इलाज के लिए मुजफ्फरपुर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया. बताया गया की नगर परिषद के वार्ड 25 निवासी किराना दुकानदार अमरजीत कुमार की पत्नी सविता देवी बुधवार की शाम बारिश के दौरान दरवाजे पर खड़ी थी. इसी दौरान सांप ने पैर में डस लिया, जिसके बाद महिला बेहोश होकर गिर पड़ी. ग्रामीणों के सहयोग से उसे इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में ले जाया गया, जहां इलाज जारी है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










