पानी लाने के दौरान करेंट लगने से महिला की मौत
Author Deepak Raj
Updated:
विज्ञापन

हरिवंशपुर गांव में गुरूवार की सुबह जलमीनार के पास लोहे के पाइप में बिजली की करेंट प्रभावित होने से एक महिला की घटना स्थल पर ही मौत गयी.
विज्ञापन
भगवानपुर.
भगवानपुर थाना क्षेत्र के हरिवंशपुर बान्थु पंचायत के हरिवंशपुर गांव में गुरूवार की सुबह जलमीनार के पास लोहे के पाइप में बिजली की करेंट प्रभावित होने से एक महिला की घटना स्थल पर ही मौत गयी. मृतका की पहचान हरिवंशपुर गांव निवासी किशोरी सहनी के करीब 42 वर्षीय पत्नी रूबी देवी बताया गया है. जलमीनार के पास से पानी लेने गयी थी रूबी देवी : घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि मृतक सुबह घर से कुछ दूरी पर स्थित जलमीनार के समीप पानी लेने गयीं थी. जलमीनार के स्टार्टर स्विच में खराबी होने के कारण जलमीनार के नीचे लोहे के पाइप में बिजली का करंट प्रवाहित हो रहा था. जिसमें महिला का हाथ सटने करंट के चपेट में आने से झुलस गयी. घटना के बाद जबतक परिजन बिजली के पोल से जलमीनार का कनेक्शन हटाया, तब तक महिला की मौत हो चुकी थी. महिला को स्थानीय लोगो की मदद से अस्पताल लाया गया. जहां डॉक्टरो ने उसे मृत घोषित कर दिया. इधर घटना की सूचना पाकर पहुंची भगवानपुर थाने की पुलिस मामले की छानबीन के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा गया. सदर अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम के बाद शव को मृतका के परिजनो को सौंप दिया गया. थानाध्यक्ष सत्येन्द्र कुमार सत्यार्थी ने बताया कि जल नल योजना के तहत बने जलमीनार में विद्युत प्रवाह से महिला की मृत्यु हो गयी है. शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल हाजीपुर भेज दिया गया है. मामले में परिजनों द्वारा लिखित आवेदन नहीं दिया गया है. आवेदन मिलते ही आगे की कार्रवाई शुरू कर दी जायेगी.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










