hajipur news. आर्थिक तंगी से परेशान महिला ने पांच बच्चों संग किया खुदकुशी का प्रयास

Updated:
विज्ञापन
hajipur news. आर्थिक तंगी से परेशान महिला ने पांच बच्चों संग किया खुदकुशी का प्रयास

बलिगांव थाना क्षेत्र के चांदपुरा गांव का मामला, महिला को लोगों ने कोल्ड ड्रिंक में जहर मिलाते देख लिया

विज्ञापन

पातेपुर. बलिगांव थाना क्षेत्र के चांदपुरा गांव की एक महिला ने आर्थिक तंगी से परेशान होकर अपने पांच बच्चों के साथ खुदकुशी का प्रयास किया. हालांकि, महिला को लोगों ने कोल्ड ड्रिंक में जहर मिलाते देख लिया. महिला के हाथ में जहर पर नजर पड़ते ही काफी संख्या में लोग मौके पर जुट गये. लोगों ने घटना की सूचना डायल 112 की पुलिस को दी. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच कर महिला को काफी समझाने के बाद घर पहुंचा दिया. जानकारी के अनुसार बलिगांव थाना क्षेत्र के चांदपुरा गांव निवासी विपिन राम की पत्नी कंचन देवी ने अपने पांच छोटे-छाेटे बच्चों के साथ पातेपुर बाजार पहुंच कर पहले जहर खरीदी. इसके बाद कोल्ड ड्रिंक की बोतल में जहर मिला ही रही थी कि लोगों की नजर उस पर पड़ गयी. लोगाें ने आनन-फानन में महिला के हाथ से जहर छीन लिया.

पति पर काम नहीं करने का आरोप

महिला से इसका कारण पूछने पर वह रोने लगी तथा बतायी कि उसे चार पुत्री एवं एक पुत्र है. घर की आर्थिक स्थिति काफी कमजोर है. महिला ने बताया कि उसका पति काम नहीं करता है. इससे बच्चों को समय पर खाना खिलाना भी मुश्किल हो जाता है. महिला ने आरोप लगाया कि आर्थिक तंगी के कारण बार-बार उसका पति उसे प्रताड़ित करता रहता है. इससे तंग आकर उसने सामूहिक रूप से अपने सभी बच्चों के साथ खुदकुशी करने का प्रयास कर रही थी. लोगों ने घटना की सूचना डायल 112 की पुलिस को दी. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच कर महिला को समझाया तथा बच्चों के साथ उसे घर पहुंचा दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Shashi Kant Kumar

लेखक के बारे में

By Shashi Kant Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन