पूर्व मध्य रेल के 57 पुलों पर वाटर लेवल मॉनीटरिंग सिस्टम से नदी के जलस्तर की हो रही निगरानी

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 09 Jul 2024 10:46 PM

विज्ञापन

सुरक्षित व संरक्षित रेल परिचालन के लिए पूर्व मध्य रेल के महत्वपूर्ण पुलों पर वाटर लेवल मॉनीटरिंग सिस्टम से नदियों के जलस्तर की निगरानी की जा रही है.

विज्ञापन

हाजीपुर. सुरक्षित व संरक्षित रेल परिचालन के लिए पूर्व मध्य रेल के महत्वपूर्ण पुलों पर वाटर लेवल मॉनीटरिंग सिस्टम से नदियों के जलस्तर की निगरानी की जा रही है. बरसात के इस मौसम में महत्वपूर्ण पुलों पर नदियों के जलस्तर की निगरानी के लिए समस्तीपुर मंडल के गंगा, कोसी, बुढ़ी गंडक, बागमती, करेह, कमला, कुशहा आदि नदियों पर, सोनपुर मंडल के गंगा, गंडक, कोसी, बुढ़ी गंडक नदियों पर, दानापुर मंडल के गंगा, किउल, सोन, पुनपुन, कर्मनाशा, सकरी नदियों पर, पंडित दीन दयाल उपाध्याय मंडल के सोन एवं कर्मनाशा नदियों तथा धनबाद मंडल के दामोदर, कोयल, रिहंद नदियों एवं तिलैया डैम पर बने रेल पुलों पर वाटर लेवल मॉनीटरिंग सिस्टम लगाये गये हैं. इस सिस्टम से जलस्तर की जानकारी आटोमेटेड एसएमएस के माध्यम से संबंधित अधिकारी को प्राप्त होती है. आधुनिक वाटर लेवल मॉनीटरिंग सिस्टम से नदियों पर बने रेल पुलों पर वाटर लेवल की सूचना मिलना आसान हो गया है. इस सिस्टम में सोलर पैनल से जुड़ा एक सेंसर होता है, जिसमें एक चिप भी लगी होती है. यह सेंसर ट्रैक मैनेजमेंट सिस्टम से जुड़ा होता है. प्रतिदिन नियमित अंतराल पर नदियों के जलस्तर की जानकारी संबंधित अधिकारियों-कर्मचारियों के मोबाइल नंबर पर एसएमएस के माध्यम से मिल जाती है. इससे समय पर नदी के जल स्तर की सूचना मिलने से त्वरित कार्यवाही कर रेलपथ को संरक्षित करना आसान हो जाता है. इन रेल पुलों पर लगाये गये वाटर लेवल मॉनीटरिंग सिस्टम – सोनपुर मंडल के हाजीपुर-सोनपुर के मध्य गंडक नदी पर बने पुल संख्या 78 एवं शीतलपुर-दीघवारा के मध्य पुल संख्या 19, बरौनी-कटिहार रेलखंड के मध्य कोसी नदी पर बने पुल संख्या 10 एवं बुढ़ी गंडक नदी पर बने पुल संख्या 16 तथा खगड़िया-मुंगेर रेलखंड के मध्य गंगा नदी पर बने पुल संख्या 17 सहित कुल 05 रेल पुलों पर वाटर लेवल मॉनिटरिंग सिस्टम लगाये गये हैं. – पंडित दीनदयाल उपाध्याय मंडल के डेहरी ऑन सोन और सोननगर के मध्य सोन नदी पर बने पुल संख्या 531 एवं कर्मनाशा और सैयदराजा के मध्य कर्मनाशा नदी पर बने पुल संख्या 695 सहित कुल 02 रेल पुल. – दानापुर मंडल के हाथीदह-राजेंद्रपुल के मध्य गंगा नदी पर बने पुल संख्या 7 डीबी, जमुई और चौरा ब्लॉक के मध्य अजान नदी पर बने पुल संख्या 745, किउल और लखीसराय के मध्य किउल नदी पर बने पुल संख्या 136, मनकट्ठा और बड़हिया के मध्य पुल संख्या 152, पाटलिपुत्र-पहलेजा के मध्य गंगा नदी पर पुल संख्या 07, बिहटा और कोईलवर के मध्य सोन नदी पर बने पुल संख्या 200 ए, चौसा-गहमर के मध्य कर्मनाशा नदी पर बने पुल संख्या 371, नवादा और बाघी बरडीहा के मध्य सकरी नदी पर बने पुल संख्या 146 तथा परसा बाजार और पुनपुन के मध्य पुनपुन नदी पर बने पुल संख्या 21 सहित कुल 09 रेल पुल. – समस्तीपुर मंडल के समस्तीपुर-दरभंगा रेलखंड के मध्य बुढी गंडक नदी पर बने पुल संख्या 01, बागमती नदी पर बने पुल संख्या 16, करेह नदी पर बने पुल संख्या 17, दरभंगा-सीतामढ़ी रेलखंड के मध्य खिरोई नदी पर बने पुल संख्या 18, लखनदेई नदी पर बने पुल संख्या 63, सीतामढ़ी-रक्सौल रेलखंड के मध्य बागमती नदी पर बने पुल संख्या 89, लालबकेया नदी पर बने पुल संख्या 02, बंगरी नदी बने पुल संख्या 41, मुजफ्फरपुर-सीतामढ़ी रेलखंड के मध्य बुढ़ी गंडक नदी पर बने पुल संख्या 12, बागमती नदी पर बने पुल संख्या 47, सगौली-रक्सौल रेलखंड के मध्य सिकरहना नदी पर बने पुल संख्या 25, सगौली-नरकटियागंज रेलखंड के मध्य सिकरहना नदी पर बने पुल संख्या 285, समस्तीपुर-खगड़िया रेलखंड के मध्य बुढ़ी गंडक नदी पर बने पुल संख्या 16ए, मानसी-सहरसा रेलखंड के मध्य कोसी नदी पर बने पुल संख्या 44, 45, 47, 48, 50 तथा बागमती नदी पर बने पुल संख्या 51, 52, 53, नरकटियागंज-पनियहवा रेलखंड के मध्य बलौर नदी पर बने पुल संख्या 303 तथा मशान नदी पर बने पुल संख्या 322, सहरसा-पूर्णिया जंकशन रेलखंड के मध्य बुलआ धार नदी पर बने पुल संख्या 100, सिमना नदी पर बने पुल संख्या 114, कारी कोसी नदी पर बने पुल संख्या 14, कुसहा नदी पर बने पुल संख्या 42, गोमती धार नदी पर बने पुल संख्या 115, सौरा कोसी नदी पर बने पुल संख्या 03, सकरी-झंझारपुर रेलखंड के मध्य कमला नदी पर बने पुल सं.-88, झंझारपुर-निर्मली रेलखंड के मध्य भुतही बलान नदी पर बने पुल संख्या 133, बापूधाम मोतिहारी -नरकटियागंज रेलखंड के मध्य खरबा नदी पर बने पुल सं. 213, निर्मली-सरायगढ़ रेलखंड के मध्य कोसी नदी पर बने पुल संख्या 10, भुतही बलान नदी पर बने पुल संख्या 04 सहित कुल 34 रेल पुलों पर वाटर लेवल मॉनिटरिंग सिस्टम लगाये गये हैं. – धनबाद मंडल में चंद्रपुरा-बोकारो स्टील सिटी के मध्य दामोदर नदी पर पुल संख्या 08, गुरपा-पहाड़पुर के मध्य ढाढर नदी पर पुल संख्या 345, बरकाकाना-गढ़वा रोड के मध्य अमानत नदी पर पुल संख्या 253डीएन, गढ़वा रोड-चोपन के मध्य कोयल नदी पर पुल संख्या 02 तथा कन्हार नदी पर बने पुल संख्या 173 एवं चोपन-सिंगरौली के मध्य रिहन्द नदी पर पुल संख्या 07 पर एवं कोडरमा-हजारीबाग टाउन रेलखंड के मध्य तिलैया डैम पर बने पुल सं.-31 सहित कुल 07 रेल पुलों पर वाटर लेवल मॉनिटरिंग सिस्टम लगाये गये हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन