hajipur news. मतदाताओं से गहन पुनरीक्षण में भाग लेने की अपील

Updated:
विज्ञापन

पातेपुर प्रखंड क्षेत्र में विधानसभा चुनाव को लेकर मतदाता पहचान पत्र का विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य किया गया

विज्ञापन

हाजीपुर. पातेपुर प्रखंड क्षेत्र में विधानसभा चुनाव को लेकर मतदाता पहचान पत्र का विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य किया गया. इस मौके पर पातेपुर बीडीओ एवं सीओ ने प्रखंड क्षेत्र के आधा दर्जन गांव में जाकर लोगों को मतदाता सूची में नाम 18 वर्ष से ऊपर सभी को नए सिरे पुनरीक्षण कार्य में सहयोग करने की अपील की.पातेपुर प्रखंड क्षेत्र में चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य को लेकर पातेपुर बीडीओ दीपक कुमार सिंह एवं सीओ प्रभात कुमार ने आधा दर्जन गांवों का दौरा किया. इस मौके पर प्रखंड क्षेत्र में चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य में लोगों को बढ़ चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की. इस मौके पर पातेपुर बीडीओ ने बताया कि निर्वाचन आयोग के निर्देश पर मतदाता पहचान पत्र गहन पुनरीक्षण कार्य किया जा रहा है. लोकतंत्र के महापर्व में मतदाता अपने मत का प्रयोग कर सकें. इसमें 18 वर्ष से अधिक सभी मतदाता से गहन पुनरीक्षण कार्य में बढ़ चढ़कर हिस्सेदारी लेने की बात कही.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Shashi Kant Kumar

लेखक के बारे में

By Shashi Kant Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन