हाजीपुर में आज से 'नशामुक्त युवा–विकसित भारत' अभियान शुरू, छात्रों को दिलाई जाएगी शपथ

प्रशिक्षण लेते छात्राएं
Nashamukt Yuva Sankalp Abhiyan : वैशाली में आज से नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत अभियान शुरू हो रहा है। हाजीपुर के आरएन कॉलेज में मुख्य कार्यक्रम आयोजित, युवाओं को नशामुक्ति की शपथ दिलाई जाएगी।
Nashamukt Yuva Sankalp Abhiyan : राष्ट्रव्यापी 'नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत-संकल्प अभियान' के तहत वैशाली जिले का मुख्य कार्यक्रम रविवार सुबह 10 बजे से आरएन कॉलेज, हाजीपुर में आयोजित किया जाएगा. इसमें बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं, युवा, शिक्षक और आम नागरिक शामिल होंगे.
जिलेभर के शैक्षणिक संस्थानों की होगी भागीदारी
अभियान के तहत जिले के विद्यालयों, महाविद्यालयों, आईटीआई, पॉलिटेक्निक और कौशल विकास संस्थानों में भी कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे. इसके अलावा नेहरू युवा केंद्र, राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस), राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी), भारत स्काउट एवं गाइड, जीविका समूह, स्वयंसेवी संस्थाएं तथा सामाजिक और धार्मिक संगठन भी अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाएंगे.
प्रधानमंत्री के कार्यक्रम का होगा सीधा प्रसारण
राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (एनआईसी) द्वारा उपलब्ध कराए गए लिंक के माध्यम से प्रधानमंत्री के कार्यक्रम का विभिन्न स्थानों पर सीधा प्रसारण भी दिखाया जाएगा. इससे जिले के विभिन्न संस्थानों में मौजूद प्रतिभागी एक साथ कार्यक्रम से जुड़ सकेंगे.
युवाओं को दिलाई जाएगी नशामुक्ति की शपथ
कार्यक्रम के दौरान युवाओं और विद्यार्थियों को नशामुक्ति की शपथ दिलाई जाएगी. उन्हें स्वस्थ जीवनशैली अपनाने, नशे से दूर रहने और विकसित भारत के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया जाएगा.
माय भारत पोर्टल पर ऑनलाइन संकल्प का आह्वान
प्रतिभागियों को माय भारत पोर्टल पर पंजीकरण कर ऑनलाइन नशामुक्ति संकल्प लेने के लिए भी प्रोत्साहित किया जाएगा. अभियान का उद्देश्य अधिक से अधिक युवाओं को इस जनभागीदारी अभियान से जोड़ना है.
जिला पदाधिकारी ने की भागीदारी की अपील
जिला पदाधिकारी ने जिले के सभी युवाओं, विद्यार्थियों, शिक्षकों, अभिभावकों और आम नागरिकों से इस अभियान में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने की अपील की है. उन्होंने कहा कि 'नशामुक्त युवा–विकसित भारत' के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने में सभी की भागीदारी महत्वपूर्ण है.
Also Read : हाजीपुर में दो पक्षों के बीच गोलीबारी, 3 को लगी गोली, इलाके में बढ़ी पुलिस गश्त
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए











