8 लाख रुपये से शुरू हैं ये 5 कारें, कंपनी देती है फैक्ट्री-फिटेड एयर प्यूरीफायर, देखें लिस्ट

Updated:
विज्ञापन
टाटा पंच की सांकेतिक तस्वीर (फोटो: tatamotors.com)

टाटा पंच की सांकेतिक तस्वीर (फोटो: tatamotors.com)

अगर आप ऐसी कार चाहते हैं, जिसमें सफर के दौरान केबिन की हवा साफ बनी रहे, तो बाजार में कई ऑप्शन मौजूद हैं. इस लिस्ट में 8 लाख रुपये से शुरू होने वाले ऐसे मॉडल शामिल हैं, जिनमें कंपनी की ओर से एयर प्यूरीफायर की सुविधा मिलती है. आइए देखते हैं इन्हें.

विज्ञापन

अगर आप नई कार खरीदने की सोच रहे हैं, तो अब सिर्फ अच्छा माइलेज और फीचर्स ही नहीं, बल्कि कार के अंदर मिलने वाली साफ हवा भी जरूरी है. अच्छी बात यह है कि अब करीब 8 लाख रुपये से शुरू होने वाली कई कारों में कंपनी की तरफ से एयर प्यूरीफायर भी दिया जा रहा है. ये सिस्टम कार के क्लाइमेट कंट्रोल सिस्टम के साथ ही काम करता है और केबिन की हवा लगातार चेक करता रहता है. जैसे ही हवा की क्वालिटी खराब होती है, यह अपने आप उसे साफ करना शुरू कर देता है.

आइए जानते हैं भारत में मिलने वाली उन कारों के बारे में, जिनमें कंपनी की तरफ से फैक्ट्री-फिटेड एयर प्यूरीफायर मिलता है.

Tata Punch

भारत में फैक्ट्री-फिटेड एयर प्यूरीफायर के साथ आने वाली यह सबसे किफायती कार है. एंट्री-लेवल वेरिएंट में यह फीचर नहीं मिलता, लेकिन Adventure वेरिएंट से कंपनी एयर प्यूरीफायर देती है. यह शहर में रोजाना सफर के दौरान धूल और ट्रैफिक के धुएं को काफी हद तक फिल्टर करने में मदद करता है. इस वेरिएंट की एक्स-शोरूम कीमत 7.70 लाख रुपये से शुरू होती है.

Kia Sonet

Kia ने Sonet में एयर प्यूरीफायर को काफी स्मार्ट तरीके से फिट किया है. डैशबोर्ड पर अलग से बॉक्स लगाने के बजाय कंपनी ने Smart Pure Air Purifier को फ्रंट सेंटर आर्मरेस्ट के अंदर ही छिपाकर लगाया है. यह फीचर HTX वेरिएंट से मिलता है. इंजन ऑप्शन की बात करें तो Sonet में 1.2-लीटर पेट्रोल, दमदार 1.0-लीटर टर्बो-पेट्रोल और 1.5-लीटर डीजल इंजन का ऑप्शन मिलता है. इस वेरिएंट की एक्स-शोरूम कीमत 11.51 लाख रुपये से शुरू होती है.

ये भी पढ़ें: Maruti Suzuki Ertiga से अपग्रेड करना चाहते हैं? ये 4 MPV आपके लिए बन सकती हैं परफेक्ट चॉइस

Tata Nexon

Nexon के Fearless Plus और उससे ऊपर के वेरिएंट्स में Tata ने एक्टिव कार्बन HEPA फिल्टर दिया है. इसे UV-C लाइट स्टेरिलाइजेशन के साथ यूज  किया जा सकता है. आसान शब्दों में समझें तो यह सिस्टम कार के अंदर हवा को ज्यादा साफ रखने में मदद करता है. इतना ही नहीं, ये बैक्टीरिया और वायरस को फैलने से रोकने का काम करता है. इस वेरिएंट की एक्स-शोरूम कीमत 13.70 लाख रुपये से शुरू होती है.

Hyundai Venue

Hyundai ने Venue में Auto Healthy Air Purifier की सुविधा सिर्फ टॉप-एंड HX 10 वेरिएंट में दी है. इसकी खास बात यह है कि आपको इसे बार-बार चलाने की जरूरत नहीं पड़ती. यह सिस्टम अपने आप काम करता है और बाहर की हवा पर लगातार नजर रखता है. जैसे ही इसे हवा में धूल, धुआं या प्रदूषण का लेवल बढ़ता हुआ मिलता है, यह तुरंत फैन की स्पीड बढ़ा देता है. इस वेरिएंट की एक्स-शोरूम कीमत 14.65 लाख रुपये से शुरू होती है.

Hyundai Creta

Hyundai Creta में एयर प्यूरीफायर का फीचर ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल के साथ ही मिलता है. इसकी शुरुआत पॉपुलर SX वेरिएंट से होती है. इसे कंट्रोल करना भी बेहद आसान है, क्योंकि डैशबोर्ड पर दिए गए टच बटन से आप सभी सेटिंग्स बदल सकते हैं. खास बात यह है कि कंपनी ने इसमें इनबिल्ट केबिन परफ्यूम डिफ्यूजर भी दिया है, जो कार के अंदर हमेशा ताजगी भरी खुशबू बनाए रखता है. इस वेरिएंट की एक्स-शोरूम कीमत 15.04 लाख रुपये से शुरू होती है.

ये भी पढ़ें: बेड, किचन, शॉवर... टोयोटा के इस पिकअप ट्रक में है सबकुछ, होटल बुक करने की भी नहीं पड़ेगी जरूरत


विज्ञापन
अंकित आनंद

लेखक के बारे में

By अंकित आनंद

शॉर्ट बायो

अंकित आनंद टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. वे स्मार्टफोन, टेलीकॉम, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), कंज्यूमर टेक और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं.

काम के बारे में

अंकित आनंद एक टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं, जो डिजिटल मीडिया में टेक और ऑटो सेक्टर से जुड़े विषयों पर लगातार लिखते हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. टेक्नोलॉजी सेक्टर में उनकी रुचि स्मार्टफोन लॉन्च, मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम, टेलीकॉम अपडेट्स, इंटरनेट सेवाओं, AI टूल्स, ऐप्स, गैजेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स और कंज्यूमर टेक्नोलॉजी से जुड़े विषयों में है. वहीं ऑटोमोबाइल सेक्टर में वे नई कारों और बाइक्स की लॉन्चिंग, फीचर्स, कीमत, सेफ्टी, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), फ्लेक्स-फ्यूल टेक्नोलॉजी और ऑटो इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स पर रेगुलर लिखते हैं.

उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर में सिर्फ फीचर्स, कीमत या लॉन्च की जानकारी ही न हो, बल्कि यह भी बताया जाए कि वह टेक्नोलॉजी आम लोगों के कितने काम की है, उसे इस्तेमाल करने का एक्सपीरियंस कैसा होगा और उसे खरीदना सही रहेगा या नहीं.

पढ़ाई और करियर

बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई बोर्ड से हुई है. इसके बाद उन्होंने साल 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान ही अंकित की रुचि डिजिटल मीडिया और न्यूज लिखने में बढ़ने लगी. इसी दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करना शुरू किया और आगे चलकर उन्होंने इन्हीं विषयों को अपने काम का हिस्सा बना लिया.

प्रभात खबर डिजिटल से पहले अंकित ने Zee News में करीब एक साल तक काम किया. यहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क, कंटेंट रिसर्च, फैक्ट वेरिफिकेशन और न्यूज राइटिंग के अलग-अलग पहलुओं पर काम किया.

विजन

अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें केवल नए प्रोडक्ट्स की जानकारी नहीं होतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी, खरीदारी के फैसलों और डिजिटल एक्सपीरियंस पर भी असर डालती हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola