बेड, किचन, शॉवर... टोयोटा के इस पिकअप ट्रक में है सबकुछ, होटल बुक करने की भी नहीं पड़ेगी जरूरत

Updated:
विज्ञापन
टोयोटा हिलक्स कैंपर (Photo: @autojournal_india/Instagram)

टोयोटा हिलक्स कैंपर (Photo: @autojournal_india/Instagram)

टोयोटा हिलक्स में लगाया गया Basecamp Camper Conversion इसे चलते-फिरते छोटे से घर में बदल देता है. इसमें बेड, किचन, शॉवर, वर्कस्पेस, सोलर पावर, 80 लीटर वॉटर टैंक और भरपूर स्टोरेज जैसी सुविधाएं मिलती हैं.

विज्ञापन

टोयोटा मोटर ने हाल ही में भारत में अपडेटेड हिलक्स लॉन्च की है. लेकिन लॉन्च इवेंट में सिर्फ यह पिकअप ट्रक ही लोगों का ध्यान नहीं खींच रहा था. सबसे ज्यादा चर्चा Basecamp Camper Conversion की रही, जिसे बेंगलुरु की Camper Dynamics ने तैयार किया है. यह एक मॉड्यूलर सेटअप है, जो हिलक्स को कुछ ही समय में पहियों पर चलने वाले छोटे से घर में बदल देता है.

इसमें आराम से सोने के लिए बेड, खाना बनाने के लिए किचन, नहाने के लिए शॉवर, काम करने के लिए अलग वर्कस्पेस और सामान रखने के लिए भरपूर स्टोरेज जैसी सभी जरूरी सुविधाएं दी गई हैं.  इसमें आप खाना बना सकते हैं, काम कर सकते हैं, आराम से सो सकते हैं और बिना होटल पर डिपेंड हुए सफर का पूरा आनंद ले सकते हैं.

कंफर्ट और स्टोरेज का बेहतरीन कॉम्बिनेशन

इसे मजबूत एल्यूमिनियम फ्रेम और आग से बचाने वाली खास इंसुलेशन के साथ तैयार किया गया है. इसमें क्वीन साइज बेड मिलता है, जिसके नीचे सामान रखने की अच्छी-खासी जगह दी गई है. जरूरत पड़ने पर यही बेड सीट में भी बदल जाता है. इसके अलावा, इसमें सिंक और ड्रॉअर वाला किचन कैबिनेट और एक घूमने वाला टेबल भी दिया गया है.

सोलर पावर के साथ मिलेगा घर जैसा आराम

बिजली की चिंता किए बिना दूर-दराज की जगहों पर सफर करने के लिए इसमें छत पर सोलर पैनल लगाया गया है. साथ ही, सीलिंग पर LED लाइट्स, केबिन के अंदर पावर सॉकेट, बाहर वॉटरप्रूफ पावर आउटलेट और पोर्टेबल सोलर इनलेट जैसी सुविधाएं भी मिलती हैं. वेंटिलेशन का भी खास ध्यान रखा गया है. इसमें छत पर दो हैच फैन दिए गए हैं, जबकि कई बड़ी खिड़कियां प्राइवेसी और मेश स्क्रीन के साथ आती हैं.

View on Instagram

ये भी पढ़ें: भारत आ रही है Kia की नई 7-सीटर SUV, कंपनी ने जारी किया टीजर, जानें क्या होगा खास

वॉटर सिस्टम की नहीं होगी टेंशन

इसमें 80 लीटर का फ्रेश वॉटर टैंक, मरीन-ग्रेड वॉटर पंप, फ्रेश और ग्रे वॉटर आउटलेट के साथ आउटडोर शॉवर कनेक्शन दिया गया है. यानी पानी जैसी जरूरी जरूरतों के लिए आपको ज्यादा चिंता नहीं करनी होगी. सामान रखने के लिए भी इसमें कई स्टोरेज कंपार्टमेंट, पुल-आउट ड्रॉअर और अलग-अलग कैबिनेट मिलते हैं.

जरूरत के हिसाब से कर सकते हैं कस्टमाइज

फीचर्स की बात करें तो इसमें वॉटरप्रूफ और स्क्रैच-रेसिस्टेंट फ्लोरिंग, बाहर की तरफ लाइटिंग, फायर एक्सटिंग्विशर और अपनी जरूरत के हिसाब से अलग-अलग तरह की लैडर चुनने का ऑप्शन भी मिलता है. अगर आप इसे और ज्यादा प्रीमियम बनाना चाहते हैं, तो रिकॉइल ऑनिंग, शॉवर ऑनिंग, इनडोर शॉवर एनक्लोजर, एक्स्ट्रा सोलर पैनल, थर्मल इंसुलेशन और एक्सटीरियर स्टोरेज जैसी कई एक्सेसरीज भी अलग से लगवा सकते हैं.

ये भी पढ़ें: Toyota Hilux का भारतीय मॉडल ग्लोबल वर्जन से कितना अलग? जानिए कौन-कौन से फीचर्स हुए गायब


विज्ञापन
अंकित आनंद

लेखक के बारे में

By अंकित आनंद

शॉर्ट बायो

अंकित आनंद टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. वे स्मार्टफोन, टेलीकॉम, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), कंज्यूमर टेक और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं.

काम के बारे में

अंकित आनंद एक टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं, जो डिजिटल मीडिया में टेक और ऑटो सेक्टर से जुड़े विषयों पर लगातार लिखते हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. टेक्नोलॉजी सेक्टर में उनकी रुचि स्मार्टफोन लॉन्च, मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम, टेलीकॉम अपडेट्स, इंटरनेट सेवाओं, AI टूल्स, ऐप्स, गैजेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स और कंज्यूमर टेक्नोलॉजी से जुड़े विषयों में है. वहीं ऑटोमोबाइल सेक्टर में वे नई कारों और बाइक्स की लॉन्चिंग, फीचर्स, कीमत, सेफ्टी, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), फ्लेक्स-फ्यूल टेक्नोलॉजी और ऑटो इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स पर रेगुलर लिखते हैं.

उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर में सिर्फ फीचर्स, कीमत या लॉन्च की जानकारी ही न हो, बल्कि यह भी बताया जाए कि वह टेक्नोलॉजी आम लोगों के कितने काम की है, उसे इस्तेमाल करने का एक्सपीरियंस कैसा होगा और उसे खरीदना सही रहेगा या नहीं.

पढ़ाई और करियर

बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई बोर्ड से हुई है. इसके बाद उन्होंने साल 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान ही अंकित की रुचि डिजिटल मीडिया और न्यूज लिखने में बढ़ने लगी. इसी दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करना शुरू किया और आगे चलकर उन्होंने इन्हीं विषयों को अपने काम का हिस्सा बना लिया.

प्रभात खबर डिजिटल से पहले अंकित ने Zee News में करीब एक साल तक काम किया. यहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क, कंटेंट रिसर्च, फैक्ट वेरिफिकेशन और न्यूज राइटिंग के अलग-अलग पहलुओं पर काम किया.

विजन

अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें केवल नए प्रोडक्ट्स की जानकारी नहीं होतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी, खरीदारी के फैसलों और डिजिटल एक्सपीरियंस पर भी असर डालती हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola