वैशाली में 1,360 कर्मियों का तबादला, 10 लिपिकों को मिली प्रोन्नति

Hajipur Administration: वैशाली जिला प्रशासन ने प्रशासनिक व्यवस्था को अधिक पारदर्शी और प्रभावी बनाने के लिए 1,360 कर्मियों और पदाधिकारियों का स्थानांतरण किया है. साथ ही 10 लिपिकों को प्रोन्नति दी गई है.
Hajipur Administration: वैशाली जिला प्रशासन ने प्रशासनिक व्यवस्था को अधिक पारदर्शी, जवाबदेह और प्रभावी बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है. जिले के विभिन्न विभागों और कार्यालयों में लंबे समय से कार्यरत 1,360 कर्मियों और पदाधिकारियों का स्थानांतरण किया गया है. इसके साथ ही 10 लिपिकों को प्रोन्नति भी दी गई है.
लंबे समय से एक ही जगह पदस्थापित थे कई कर्मचारी
जिला प्रशासन के अनुसार, कई कर्मचारी करीब 15 वर्षों से एक ही कार्यालय में कार्यरत थे. कार्यों का संतुलित वितरण, पारदर्शिता, जवाबदेही और आम लोगों को बेहतर सरकारी सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से यह व्यापक प्रशासनिक कार्रवाई की गई है.
30 जून को जारी हुआ था आदेश
स्थानांतरण, प्रोन्नति और अन्य संवर्गीय कार्रवाई से संबंधित आदेश 30 जून 2026 को जारी किया गया था. इसके तहत विभिन्न विभागों में कार्यरत कर्मचारियों और पदाधिकारियों का नए पदस्थापन स्थलों पर स्थानांतरण किया गया है.
डीएम ने जल्द योगदान देने का दिया निर्देश
जिलाधिकारी वर्षा सिंह ने कहा कि समय-समय पर स्थानांतरण प्रशासनिक व्यवस्था का महत्वपूर्ण हिस्सा होता है. इससे कार्य संस्कृति में सुधार, निष्पक्षता और जवाबदेही बढ़ती है तथा विभिन्न विभागों में मानव संसाधनों का बेहतर उपयोग सुनिश्चित होता है.
उन्होंने सभी स्थानांतरित कर्मियों और पदाधिकारियों को अपने नए पदस्थापन स्थल पर शीघ्र योगदान देकर पूरी निष्ठा, अनुशासन और जनहित की भावना के साथ कार्य करने का निर्देश दिया.
इसे भी पढ़ें: वैशाली के टॉप-10 अपराधी समेत दो गिरफ्तार, देसी कारबाइन और कट्टा बरामद
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










