चाचा ने ईंट से मारकर भतीजे को किया घायल, इलाज के दौरान मौत

Author Deepak Raj
Updated:
विज्ञापन
चाचा ने ईंट से मारकर भतीजे को किया घायल, इलाज के दौरान मौत

भगवानपुर थाना क्षेत्र के बिजलीपुर गांव में जमीनी विवाद में गुरुवार की देर शाम एक चाचा ने भतीजा को ईट से मारकर हत्या कर दिया.

विज्ञापन

भगवानपुर.

भगवानपुर थाना क्षेत्र के बिजलीपुर गांव में जमीनी विवाद में गुरुवार की देर शाम एक चाचा ने भतीजा को ईट से मारकर हत्या कर दिया. मृतक बिजलीपुर गांव निवासी राजु पासवान पिता रंजीत पासवान बताया गया है. सूचन मिलते ही पुलिस ने आरोपित चाचा संजय पासवान को गिरफ्तार कर लिया. मिली जानकारी के अनुसार दोनों में पूर्व से जमीनी विवाद चल रहा है. इसी बीच गुरुवार की देर शाम दोनों में मामूली कहा सुनी हुई. इसी दौरान संजय पासवान ने ईट से मारकर राजू पासवान का सिर फोड़ दिया. आनन फानन में परिजनों ने राजू को इलाज के लिए सदर अस्पताल ले गए, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. इस संबंध में थानाध्यक्ष सत्येन्द्र कुमार सत्यार्थी ने बताया कि आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया है और मामले की छानबीन की जा रही है.मृतक राजु घर का इकलौता वारिस था और नवंबर महीने में शादी होनी तय थी. शादी के लिए दिन भी निकल गया था . राजू की मौत से परिवार का चिराग बुझ गया. घटना को लेकर गांव में तनाव है.

विज्ञापन
Deepak Raj

लेखक के बारे में

By Deepak Raj

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन