ePaper

उमस भरी गर्मी के कारण स्कूल में दो छात्राएं बेहोश

Updated at : 30 Jul 2024 10:14 PM (IST)
विज्ञापन
उमस भरी गर्मी के कारण स्कूल में दो छात्राएं बेहोश

वैशाली प्रखंड क्षेत्र स्थित परियोजना बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय, वैशाली एवं कन्या मध्य विद्यालय, दाउदनगर की एक-एक छात्रा मंगलवार को अधिक गर्मी के कारण स्कूल में बेहोश हो गयी.

विज्ञापन

वैशाली प्रखंड क्षेत्र स्थित परियोजना बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय, वैशाली एवं कन्या मध्य विद्यालय, दाउदनगर की एक-एक छात्रा मंगलवार को अधिक गर्मी के कारण स्कूल में बेहोश हो गयी. उन्हें प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, वैशाली ले जाया गया. एक छात्रा को प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया. दोनों छात्राएं प्रतिदिन की तरह मंगलवार को भी विद्यालय आयी थीं. सुबह 11.30 बजे के आसपास बालिका उच्च माध्यमिक, विद्यालय की 16 वर्षीया छात्रा सुमन कुमारी बेहोश हो गयी. आनन-फानन में शिक्षक छात्रा को लेकर वैशाली पीएचसी पहुंचे. वहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया. वहीं कन्या मध्य विद्यालय, दाउदनगर की 15 वर्षीया छात्रा कंचन कुमारी भी अचानक बेहोश हो गयी. उसे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया. डॉक्टर के अनुसार अत्यधिक गर्मी व उमस के कारण छात्राएं बेहोश हो गयी थीं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन